Daily Horoscope
✕

पाक हवाई हमले में 65 आतंकवादी ढेर

Updated: गुरुवार, 11 सितम्बर 2014 (11:52 IST)
इस्लामाबाद। पाकिस्तानी वायुसेना के विमानों ने अशांत उत्तरी वजीरिस्तान कबायली इलाके में गुरुवार को तालिबान के ठिकानों को निशाना बनाकर बमबारी की जिसमें कम से कम 65 आतंकवादी मारे गए।
 
सेना ने एक बयान में कहा कि दत्ता खेल घाटी के उत्तर-पश्चिम और शवाल इलाके के एक गांव में आतंकियों को निशाना बनाकर उनके 5 ठिकानों को ध्वस्त कर दिया गया। शवाल घाटी में 30 आतंकी मार गिराए गए। इससे पहले सुबह में दत्ता खेल में आतंकवादियों के 3 ठिकानों को नष्ट कर दिया गया। इसमें 35 आतंकी मारे गए।
 
स्वतंत्र सूत्रों से मृतकों की संख्या की पुष्टि नहीं हो पाई है, क्योंकि इस इलाके में मीडिया की पहुंच नहीं है। सेना ने स्थानीय और विदेशी आतंकियों के सफाए के लिए उत्तरी वजीरिस्तान में जून में ‘जर्ब ए अज्ब’ नामक अभियान शुरू किया था।
 
सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच गोलीबारी में बुधवार को इलाके में 6 आतंकी, 1 सैनिक और 1 असैन्यकर्मी मारे गए थे। अभियान शुरू किए जाने के बाद से अब तक 950 से अधिक आतंकी मारे जा चुके हैं। (भाषा)

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

नक्सलवाद और नशे पर निर्णायक कार्रवाई की तैयारी, PM मोदी ने मंत्रियों-अधिकारियों को दिया नया संदेश

नेहा माली के साथ होगा पूरा न्याय, CM डॉ. मोहन यादव ने की 1 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा

मुख्यमंत्री आवास में धूमधाम से मना इगास पर्व, CM धामी ने खेला भैलो; लोकगीतों पर झूमे लोग

India-Japan 2+2 Dialogue : चीन-पाकिस्तान की बढ़ेगी चिंता? भारत-जापान की टोक्यो में बड़ी रक्षा वार्ता, राजनाथ-जयशंकर संभालेंगे मोर्चा

नोएडा में बनेगा IIT कानपुर का डीप टेक यू-हब, 281 करोड़ रुपए से बदलेगी यूपी के स्टार्टअप्स की तस्वीर