biodatamaker

चीन ने पाकिस्तान को 2.2 अरब डॉलर की सहायता उपलब्ध कराई

Updated: सोमवार, 25 मार्च 2019 (21:50 IST)
इस्लामाबाद/ कराची। चीन ने नकदी संकट से जूझ रहे पाकिस्तान को 2.2 अरब डॉलर की मदद दी है। इससे पाकिस्तान के विदेशी मुद्रा भंडार की स्थिति दुरुस्त हो सकेगी। संभवत: इससे पाकिस्तान विदेशी ऋण किस्त का समय पर भुगतान कर सकेगा और इसमें डिफॉल्ट होने से बच जाएगा।
 
'द एक्सप्रेस ट्रिब्यून' की रिपोर्ट के अनुसार चीन से मिली इस उदार मदद के बाद पाकिस्तान चालू वित्त वर्ष में अपने मित्र देशों से 9.1 अरब डॉलर की वित्तीय सहायता प्राप्त कर चुका है। जहां चीन से पाकिस्तान को 4.1 अरब डॉलर की मदद दी गई है, वहीं सऊदी अरब से 3 अरब डॉलर और संयुक्त अरब अमीरात से 2 अरब डॉलर की मदद उसे मिली है।
 
स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान ने ट्वीट किया है कि पाकिस्तान सरकार को चीन से प्राप्त ऋण की राशि प्राप्त हुई है। वित्त मंत्रालय के प्रवक्ता खकान हसन नजीब ने कहा कि स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान के पास जमा कराई गई इस राशि से देश की स्थिरता को मजबूत किया जा सकेगा।
 
पाकिस्तान के केंद्रीय बैंक की ताजा साप्ताहिक रिपोर्ट के मुताबिक 15 मार्च 2019 को स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान की विदेशी मुद्रा आरक्षित निधि 8.84 अरब डॉलर पर पहुंच गई। (भाषा)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख