sundarkand

पाकिस्तान में बम विस्फोट, 11 की मौत

Updated: शुक्रवार, 23 जून 2017 (15:09 IST)
कराची। पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में शुक्रवार को क्षेत्रीय पुलिस प्रमुख के कार्यालय के नजदीक एक शक्तिशाली बम विस्फोट में 4 पुलिसकर्मियों सहित कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई और 20 अन्य लोग घायल हो गए।

घटना प्रांतीय राजधानी क्वेटा के गुलिस्तां मार्ग इलाके में प्रांतीय पुलिस महानिरीक्षक एहसान मेहबूब के कार्यालय के पास हुई। टीवी फुटेज में बुरी तरह क्षतिग्रस्त कारें एवं सड़कों पर कांच के टुकड़े बिखरे नजर आ रहे हैं।

पुलिस उपमहानिरीक्षक अब्दुल रज्जाक चीमा ने मीडिया को बताया कि हमले की सही प्रकृति का अभी पता नहीं चल पाया है तथा हम हमले की प्रकृति के बारे में कुछ नहीं कह सकते, जांच अभी जारी है। सुरक्षा अधिकारियों ने सुहादा चौक पर एक कार को रोकने की कोशिश की और उसके कुछ ही देर बाद विस्फोट हो गया, हालांकि हम अभी इस बात की पुष्टि नहीं कर पाए हैं कि विस्फोट का स्रोत कार ही थी या नहीं।

सिविल अस्पताल के एक डॉक्टर फरीद सुमलान ने बताया कि हमले में 11 लोग मारे गए हैं। मारे गए लोगों में 4 पुलिस अधिकारी और घायल हुए लोगों में 9 सुरक्षा अधिकारी हैं। हमले की तत्काल किसी ने जिम्मेदारी नहीं ली है। बलूचिस्तान बलूच राष्ट्रवादियों और इस्लामी चरमपंथियों के उग्रवाद का सामना कर रहा है। (भाषा)
Show comments

SCO Summit : पाकिस्तान ने PM मोदी की फोटो की क्रॉप, वीडियो भी काटा, भारत ने दिखाया पूरा सच

Bristy Mukherjee Death : ममता बनर्जी की भतीजी बृष्टि मुखर्जी की मौत, घर में फंदे से लटका मिला शव, शिक्षक भर्ती मामले में गई थी नौकरी, जांच शुरू

NEET प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, दिल्ली समेत 5 राज्यों में FIR रद्द; CJP नहीं करेगी प्रोटेस्ट

Redmi Note 17 Pro Max 5G India Launch: भारत में जल्द दस्तक देगा Xiaomi का नया स्मार्टफोन, 10,000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये दमदार फीचर्स

नेपाल बाढ़ की तबाही का खौफनाक मंजर: एक घर के मलबे से मिले 23 शव, 4000 से ज्यादा लोग अब भी लापता

सभी देखें

LIVE: CBI करेगी दिशा सालियान मामले की जांच

पति ने छोड़ा साथ, तीन बेटों की जिम्मेदारी… फिर भी नहीं टूटी बबीता, ठेले से दुकान तक पहुंची ‘आत्मनिर्भरता’ की कहानी

कीर्तिखाल का भैरवगढ़ी मंदिर: गढ़वाल के रक्षक काल भैरव का धाम, जानें क्या है खास

गन्ने के खेत से विदेशी बाजार तक पहुंची यूपी की एक्सपोर्ट चेन, निर्यात नीति ने बदली तस्वीर

GIDC प्लॉट धारकों के लिए बड़ी राहत: राज्य सरकार ने घोषित की 'GIDC एम्नेस्टी स्कीम'

अगला लेख