Hanuman Chalisa

पाकिस्तान में आया भूकंप

शनिवार, 23 जनवरी 2016 (17:32 IST)
इस्लामाबाद। उत्तर-पूर्वी पाकिस्तान के कई जिलों में शनिवार को मध्यम स्तर का भूकंप आया। हालांकि जान या माल के नुकसान की कोई खबर नहीं मिली है। अमेरिकी भौगोलिक सर्वेक्षण (यूएसजीएस) ने बताया कि भूकंप का केन्द्र अफगानिस्तान के अशकाशम इलाके से 13 किलोमीटर पश्चिम में था और यह जमीन से 90.7 किलोमीटर नीचे आया था।
पाकिस्तान के मौसम विभाग ने भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर पांच मापी जिसकी गहराई 80 किलोमीटर  थी। भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान-ताजिकिस्तान सीमा के निकट था। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के एक अधिकारी ने बताया कि कहीं से भी किसी के हताहत होने के बारे में अभी तक कोई खबर नहीं मिली है।
 
अफगान सीमा के निकट कबिलायी इलाकों और चितरल, स्वात, अपर डीर, लोअर डीर, बुनेर और मलाकंद में  भूकंप का झटका महसूस किया गया। निजी टीवी समाचार चैनलों ने खबर दी है कि लोग डर कर अपने घरों और मकानों से बाहर निकल आए। 8 जनवरी को क्षेत्र में रिक्टर पैमाने पर पांच की तीव्रता का भूकंप आया था। पिछले साल 7.5 तीव्रता का  भूकंप आने के बाद पाकिस्तान और अफगानिस्तान में 300 से अधिक लोग मारे गये थे।  (भाषा)

Show comments

क्‍या अनशन खत्‍म करेंगे सोनम वांगचुक, अस्पताल में ही चलेगा इलाज, अनशन को लेकर क्‍या बोली पत्‍नी?

इमरान खान की बहन के बयान से मचा बवाल, साइबर एजेंसी ने भेजा समन, मामले का 'ऑपरेशन सिंदूर' से क्‍या है कनेक्‍शन?

मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक, विपक्ष ने किया वॉकआउट, जानिए क्यों मचा हंगामा?

CM मोहन यादव ने असंभव को किया संभव, UCC को कैबिनेट ने दी मंजूरी, जानें लिव-इन के लिए क्या हैं शर्तें?

Sonam Wangchuk Story : 3 Idiots के फुनसुख वांगडू से भी आगे है असली कहानी, जानिए कैसे बदली लद्दाख की तस्वीर

सभी देखें

152 पेपर लीक और 7.5 करोड़ छात्रों का मुद्दा, राहुल गांधी ने मोदी सरकार को घेरा, बोले- मुद्दे उठाने वाले छात्र पीटे जाते हैं

क्या सस्ता है Motorola Edge 70 Max, 5000 रुपए की छूट, 7100mAh बैटरी, Snapdragon 8 Gen 5 और AI फीचर्स के साथ भारत में लॉन्च

Dimple Yadav : CJP के प्रदर्शन में पुलिस की लाठीचार्ज पर भड़कीं डिंपल यादव, बताया काला दिवस, प्रदर्शनकारियों को पिलाया पानी

LIVE: इतनी निर्दयी सरकार कभी नहीं देखी, सपा सांसद डिंपल यादव ने की घायलों से मुलाकात

NEET-UG पेपर लीक मामला, JP नड्डा से मिला CJP का प्रतिनिधिमंडल, सरकार जारी करेगी बयान