dharma sangrah

पाक खुफिया एजेंसी आईएसआई के आतंकियों से संबंध : अमेरिका

Updated: बुधवार, 4 अक्टूबर 2017 (10:57 IST)
वॉशिंगटन। अमेरिका के एक शीर्ष जनरल ने बुधवार को कहा कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के संबंध आतंकवादी समूहों के साथ हैं और उसकी अपनी विदेश नीति है।
 
पाकिस्तान ने हालांकि अमेरिका के इन आरोपों से इंकार किया है। पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी द्वारा आतंकवादी समूहों को समर्थन देने का यह अब तक संभवत: सबसे कड़ा आरोप है। भारत और अफगानिस्तान भी समय-समय पर अपने पड़ोसी देश पाकिस्तान पर ऐसे आरोप लगाते रहे हैं।
 
संसदीय सुनवाई के दौरान सीनेट की विदेश संबंधों की समिति को अमेरिका के ज्वॉइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ के अध्यक्ष जनरल जोसेफ डनफोर्ड ने बताया कि मुझे लगता है और मेरे लिए यह स्पष्ट है कि आईएसआई से संबंध आतंकवादी संगठनों के साथ हैं। डनफोर्ड सीनेटर जो डोन्नेली के सवाल का जवाब दे रहे थे।
 
डोन्नेली ने पूछा था कि क्या डनफोर्ड को लगता है कि आईएसआई अभी भी तालिबान की मदद कर रहा है? डनफोर्ड ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में पाकिस्तान के व्यवहार में बदलाव लाने के प्रयासों के तहत अमेरिका द्विपक्षीय रुख अपना रहा है।
 
उन्होंने हालांकि कहा कि उन्हें नहीं लगता है कि पाकिस्तान के व्यवहार में एक बात है, जो बदलेगी। डनफोर्ड ने आशा जताई है कि शायद बहुपक्षीय रुख से पाकिस्तान के व्यवहार में कुछ बदलाव आए।
 
शीर्ष अमेरिकी जनरल के साथ वहां मौजूद रक्षामंत्री जिम मैट्टिस ने आईएसआई की आलोचना की। सार्वजनिक रूप से पहली बार मैट्टिस ने यह स्वीकार किया कि आईएसआई की अपनी विदेश नीति है और ऐसा नहीं लगता कि वह संघीय सरकार के अधीन है। ट्रंप प्रशासन के अधिकारियों के यह बयान ऐसे समय पर आए हैं, जब पाकिस्तान के विदेश मंत्री ख्वाजा आसिफ 3 दिवसीय दौरे पर वॉशिंगटन पहुंच चुके हैं। (भाषा)

Show comments

Operation Sindoor : 88 घंटे के ऑपरेशन सिंदूर पर NSA अजीत डोभाल का बड़ा बयान, खोले रणनीति के राज

Google Gemini 3.7 Flash लॉन्च : कोडिंग से लेकर AI एजेंट तक, कई मोर्चों पर हुआ और ताकतवर

EPFO Higher Pension : ज्यादा पेंशन के लिए आवेदन किया है तो जानिए अब क्या करेगा EPFO, सरकार ने बताए 4 बड़े कदम

UAE में छिपा था 13 हजार करोड़ की ड्रग्स का आरोपी, NCB वीरेंद्र सिंह बसोया को भारत लाई, क्या बोले अमित शाह?

सोनम वांगचुक ने ‘दूसरी आजादी और क्रांति' का किया आह्वान! पूछा आधे सांसदों पर मुकदमे, फिर कैसे बनेगा विकसित भारत?

सभी देखें

'वंदे मातरम' विवाद के बाद सोनिया और राहुल की बढ़ी मुश्किलें, दोनों के खिलाफ थाने में दर्ज हुई FIR, मामले पर क्‍या बोले बंकिम चट्टोपाध्याय के वंशज?

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया देश के पहले वर्चुअल चिड़ियाघर का लोकार्पण, आप भी एंजॉय करें 14D-360 डिग्री थिएटर में फिल्म

NTA का बड़ा फैसला, UGC-NET परीक्षा हुई रद्द, इन 3 विषयों की दोबारा होगी Exam, जानिए क्या है कारण?

पश्चिम बंगाल के पूर्व डिप्टी स्पीकर ने लगाई फांसी, TMC दफ्तर में फंदे से लटका मिला शव, मामले पर क्‍या बोलीं ममता बनर्जी?

भारत की रक्षा क्षेत्र में बड़ी छलांग, दिव्यास्त्र Mk3 का हुआ सफल टेस्ट, जानिए स्‍वदेशी ड्रोन की खासियत

अगला लेख