dharma sangrah

केवल आठ व्यक्तियों के पास ही है दुनिया की आधी आबादी की संपत्ति...!

Updated: सोमवार, 16 जनवरी 2017 (13:12 IST)
लंदन। दावोस में 'विश्व आर्थिक मंच' की शुरुआत से पहले ऑक्सफेम ने सोमवार को कहा कि 8 व्यक्तियों के पास उतनी संपत्ति है जितनी दुनिया की आधी आबादी के पास है और इससे हमारे समाजों में विभाजन का खतरा पैदा होता है।

 
जिन 8 उद्योगपतियों का जिक्र ऑक्सफेम ने किया है उनमें अमेरिका के 6, स्पेन और मेक्सिको के 1-1 उद्योगपति शामिल हैं। ऑक्सफेम के अनुसार इन उद्योगपतियों के पास जितनी संपत्ति है, वह संपत्ति दुनिया के सबसे गरीब 3.6 अरब लोगों के पास मौजूद संपत्ति के बराबर है।
 
उद्योगपतियों का चयन फोर्ब्स के अरबपतियों की सूची से किया गया है जिनमें माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स, फेसबुक के सह-संस्थापक मार्क जुकरबर्ग तथा अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोज शामिल हैं।
 
ऑक्सफेम ने विश्व में अमीर और गरीबों के बीच के विशाल अंतर और मुख्यधारा की राजनीति में उत्पन्न हो रहे असंतोष को रेखांकित किया है।
 
अपनी एक नई रिपोर्ट 'एन इकॉनोमी फॉर द 99 पर्सेंट' में ऑक्सफेम ने कहा कि ब्रेग्जिट से लेकर डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति अभियान की सफलता तक, नस्लवाद में वृद्धि और मुख्यधारा की राजनीति में अस्पष्टता से चिंता बढ़ रही है, वहीं संपन्न देशों में अधिक से अधिक लोगों में यथास्थिति बर्दाशत न करने के संकेत भी अधिक दिख रहे हैं। 
 
दावोस में मंगलवार से शुरू हो रही विश्व के राजनीतिक और आर्थिक विशिष्ट वर्गों की बैठक के एजेंडे में असमानता प्रमुख मुद्दा है। शुक्रवार तक चलने वाली 'विश्व आर्थिक मंच' की वार्षिक बैठक में करीब 3,000 लोग शिरकत करेंगे। (भाषा)
Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख