suvichar
✕

तीसरा विश्वयुद्ध और नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी

Updated: सोमवार, 20 अप्रैल 2015 (15:05 IST)
FILE
उत्तर कोरिया और अमेरिका में जिस तरह से तनातनी चल रही है निश्चित ही यह डराने वाली बात है। ऐसे समय में जबकि हर एक देश के पास कम से कम 100 परमाणु बम हैं, कोरिया पहले ही परमाणु हमले की धमकी दे चुका है और उसने 16 अप्रैल तक सभी राजनयिकों को देश छोड़ने का आदेश भी दिया है।

इस कशमकश के चलते यदि अमेरिका या कोरिया ने हमला किया तो निश्चित ही यह हमला कभी भी भयानक रूप लेकर तृतीय ‍विश्वयुद्ध में बदल सकता है। एक ओर जहां चीन ने अरब, ईरान और उत्तर कोरिया के सिर पर हाथ रखा हुआ है वहीं रूस और भारत की स्थिति अभी स्पष्ट नहीं है। जापान पहले से ही अमेरिकी पाले में हैं ऐसे में क्या समीकरण बनेंगे।

 

अगले पन्ने पर पढ़े तृतीय विश्व युद्ध पर नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी..


FILE
14 दिसंबर 1503 को फ्रांस में जन्मे नास्त्रेदमस ने तीसरे विश्व युद्ध की जो भविष्यवाणी की है वह बहुत ही डराने वाली है। एक नजर भविष्यवाणी पर...

14 दिसंबर 1503 को फ्रांस में जन्मे नास्त्रेदमस ने तीसरे विश्व युद्ध की जो भविष्यवाणी की है वह बहुत ही डराने वाली है। यदि यह सच होता है तो प्रयल जैसा नजारा होगा । एक नजर भविष्यवाणी पर...

नास्त्रेदमस ने अपनी भविष्यवाणी की पुस्तक में लिखा है- 'एक पनडुब्बी में तमाम हथियार और दस्तावेज लेकर वह व्यक्ति इटली के तट पर पहुंचेगा और युद्ध शुरू करेगा। उसका काफिला बहुत दूर से इतालवी तट तक आएगा।'

एक दूसरे चेप्टर में वे तृतीय विश्वयुद्ध की शुरुआत के समय कौन-कौन और क्या होगा यह लिखते हैं- तीन ओर समुद्र जल से घिरे देश में एक नेता होगा, जो 'जंगली' नाम वाला होगा, जो भारत में प्रधानमंत्री पद पर बैठेगा- (क्या हम मानें कि इस वक्त 'सिंह' ही एकमात्र नाम ऐसा है, जो जंगल से आता है)।

आगे वे लिखते हैं- एक देश में जनक्रांति से नया नेता सत्ता संभालेगा (यह मिस्र में हो चुका है)। नया पोप दूसरे देश में बैठेगा (यह भी हो चुका है।)। मंगोल (चीन) चर्च के खिलाफ युद्ध छेड़ेगा। (चीन का अमेरिका के खिलाफ छद्मयुद्ध तो जारी है ही)। नया धर्म (इस्लाम) चर्च के खिलाफ भारी मारकाट करते हुए इटली और फ्रांस तक जा पहुंचेगा तब तृतीय युद्ध शुरू होगा।

आगे पढ़ें एशिया में वो होगा जो योरप में कभी नहीं हुआ...


FILE
दुनिया के सबसे प्रसिद्ध भविष्यवक्ता ने अपनी बातें दोहों में कहीं। नास्त्रेदमस ने हिरोशिमा पर परमाणु बम गिराए जाने की भी भविष्यवाणी कर दी थी। आपदा, मौत, युद्ध और कयामत पर उनकी भविष्यवाणी काफी सटीक रही है।

नास्त्रेदमस ने अपनी एक भविष्यवाणी में कहा है कि जब तृतीय युद्ध चल रहा होगा उस दौरान चीन के रासायनिक हमले से एशिया में तबाही और मौत का मंजर होगा, ऐसा जो आज तक कभी नहीं हुआ।

नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी के विश्लेषणों अनुसार जब तृतीय विश्वयुद्ध चल रहा होगा उसी दौरान आकाश से आग का एक गोला पृथ्वी की ओर बढ़ेगा और हिंद महासागर में आग का एक तूफान खड़ा कर देगा। इस घटना से दुनिया के कई राष्ट्र जलमग्न हो जाएंगे।

ऐसा कब होगा इसके बारे में स्पष्ट नहीं, लेकिन ज्यादातर जानकार 2012 से 2014 के बीच ऐसा होने की घोषणा करते हैं।
लेखक के बारे में
अनिरुद्ध जोशी 'शतायु'
पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों से साहित्य, धर्म, योग, ज्योतिष, करंट अफेयर्स और अन्य विषयों पर लिख रहे हैं। वर्तमान में विश्‍व के पहले हिंदी पोर्टल वेबदुनिया में सह-संपादक के पद पर कार्यरत हैं। दर्शनशास्त्र एवं ज्योतिष: मास्टर डिग्री (Gold Medalist), पत्रकारिता: डिप्लोमा। योग, धर्म और ज्योतिष में विशेषज्ञता।.... और पढ़ें
Show comments

Tata Punch EV और Nexon EV को कड़ी टक्कर देगी Hyundai की सस्ती EV कार, जानिए कितनी मिलेगी रेंज

PM Kisan 24th Installment : किसानों के खाते में आ गए ₹2,000, पीएम मोदी ने जारी की 19 हजार करोड़ रुपये की किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

Samsung W27 : धमाका करने आया सैमसंग का सस्ता स्मार्टफोन, कंपनियों के छूटे पसीने

IDBI Bank Privatization : निर्मला सीतारमण का राहुल गांधी पर पलटवार, कांग्रेस राज के बैंक घोटालों की खोली पोल

क्यों गिर रहे सोने-चांदी के भाव? रिकॉर्ड हाई से गोल्ड 51000 सस्ता, सिल्वर 2.33 लाख से अधिक टूटी, क्या खरीदारी का यही है सही मौका या करें इंतजार?

सभी देखें

‘सीमा पर उल्लंघन हुआ है’ : चीन की घुसपैठ पर अरुणाचल के CM पेमा खांडू का बड़ा खुलासा : China-India LAC Standoff

किरेन रिजिजू ने कांग्रेस से पूछे 5 तीखे सवाल, बोले- 2014 और 2024 की हार पर क्या जवाब है?

20 मिनट में इंजीनियर के लैपटॉप से उड़ाए 53,000 करोड़! बाइनेंस पर इतिहास की सबसे बड़ी क्रिप्टो डकैती

राज्यसभा चुनाव के लिए केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने भरा नामांकन, बोले CM मोहन, प्रशासनिक अनुभव का मध्यप्रदेश को मिलेगा लाभ

बंगाल की खाड़ी में फिर बड़ा खतरा, 2 नवंबर को चक्रवाती तूफान के रूप में इस राज्य से टकराएगा!