dharma sangrah
✕

उत्तर कोरिया का बड़ा फैसला, अब दक्षिण कोरिया से होगी बातचीत

Updated: शुक्रवार, 5 जनवरी 2018 (11:23 IST)
सोल। कोरियाई उपमहाद्वीप में तनाव के बादल उस समय छंटते दिखाई दिए जब उत्तर कोरिया ने अगले हफ्ते प्रस्तावित उच्च स्तरीय बातचीत का दक्षिण कोरिया का निमंत्रण स्वीकार लिया।
 
मीडिया रिपोर्टों के अनुसार यह बातचीत नौ जनवरी को होगी और इसमें दक्षिण कोरिया में फरवरी में आयोजित किए जाने वाले शीतकालीन पैरालंपिक खेलों में उत्तर कोरिया के खिलाड़ियों के हिस्सा लेने पर अधिक ध्यान दिया जाएगा। उत्तर कोरिया के शासक किम जोंग उन ने इस हफ्ते कहा था कि इन खेलों में उनकी तरफ से अपना दल भेजना लोगों की एकता दिखाने का एक बेहतर मौका होगा।
 
दोनों देशों के बीच यह बातचीत पानमुनजोम गांव में होगी जो सीमा पर स्थित है और यह अधिक सुरक्षा वाला असैन्यीकृत क्षेत्र है जहां दोनों देशों के बीच कईं बार बातचीत हुई हैं।
 
दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जाई इन ने पहले भी कहा था कि वह इन शीतकालीन खेलों में उत्तर कोरिया के खिलाड़ियों के हिस्सा लेने को दोनों देशों के बीच एक महत्वपूर्ण अवसर के रूप में देखते हैं। इसी हफ्ते एक सकारात्मक संकेत यह भी रहा कि उत्तर कोरिया ने सीमा पर एक टेलीफोन हॉटलाइन शुरू की है।
 
दरअसल दोनों कोरियाई देशों के बीच तनातनी को कम करने के लिए दक्षिण कोरिया अपनी तरफ से हर संभव पहल कर रहा है और उसने रिश्तों को पटरी पर लाने के लिए अमेरिका के साथ फरवरी में होने वाले अपने सैन्य अभ्यास को टालने संबंधी आग्रह अमेरिका को भेज दिया है। दोनों देशों के बीच पहले हुए इस तरह के सैन्य अभ्यासों को उत्तर कोरिया लड़ाई की तैयारी के तौर पर लेता है।
 
इस मामले में प्रतिक्रिया करते हुए अमेरिका के विदेश मंत्री जिम मैटिस ने कहा कि सैन्य अभ्यास को टाला जाना एक व्यावहारिक मामला है और दोनों देशों की आपसी रजामंदी पर हुआ है तथा मार्च में खेलों का समापन होने के बाद इसे फिर किया जाएगा। (वार्ता) 

Show comments

हुआंग से शी पेई तक... क्या है चीन की 'हनी ट्रैप' नीति और क्यों है इस समय चर्चा में?

70 लड़कियों को ऑनलाइन फंसाने वाले भारतीय छात्र को 30 साल जेल, ऐसे करता था ब्लैकमेल

अखिलेश यादव ने राजा भैया को लेकर दिया बड़ा बयान, जानें दोनों के रिश्तों में कैसे आई थी दरार

क्या अमेरिका में दिखा जैलीफिश UFO? आखिर क्या है उड़ानें रद्द होने के वायरल दावों का सच

यमुना एक्सप्रेस-वे पर MP की डबल डेकर बस बनी आग का गोला, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 40 यात्रियों की जान

सभी देखें

लाभ पंचमी के दिन एक्शन मोड में DyCM हर्ष संघवी, वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ की अहम बैठक

भगवान बिरसा मुंडा मात्र एक नाम नहीं, बल्कि एक विचारधारा हैं

इंदौर में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के लिए टिकट 1500 से 80 हजार तक, 8 लाख में टेबल, 7 करोड़ के टिकट बिके

भगोड़े ललित मोदी को मिली ब्रिटिश नागरिकता, कहा, मुझे गर्व है, क्‍यों भारत से भागे थे मोदी?

'भारत समिट-2026' के विदेशी मेहमानों को लेकर घमासान, भाजपा ने राहुल और कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप

अगला लेख