Hanuman Chalisa
✕

तानाशाह की सनक, उत्तर कोरिया में न्यूक्लियर मिसाइलों की परेड, बेटी के साथ नजर आया किम जॉन्ग

Updated: गुरुवार, 9 फ़रवरी 2023 (22:00 IST)
परमाणु हथियारों से लैस उत्तर कोरिया ने बुधवार रात के समय राजधानी प्योंगयांग में मिलिट्री परेड के दौरान अपनी मिसाइल ताकत का प्रदर्शन किया। खबरों के मुताबिक परेड में न सिर्फ पहले से कहीं अधिक अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइलों (ICBM) को दुनिया के सामने लाया गया, बल्कि शक्तिशाली परमाणु हथियारों की ओर भी इशारा किया गया है। 
 
पहली बार हॉन्गसॉन्ग मिसाइल 17 का परेड में प्रदर्शन किया गया। इस परेड में तानाशाह किम जोंग अपनी बेटी के साथ नजर आया। ABC न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, परेड में 30,000 से अधिक सैनिकों ने भाग लिया।
इस परेड में परमाणु मिसाइलों की परेड निकाली गई। परेड शुरू होने से पहले रंग-बिरंगी रोशनी वाले कई जेट्स, टर्बोप्रॉप विमान और हेलिकॉप्टर किम इल सुंग स्क्वायर के ऊपर कम ऊंचाई पर उड़ते नजर आए। किम की बेटी को पिछले साल नवंबर के बाद से सैन्य संबंधी कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में देखा गया है। इससे ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि भविष्य में वह अपने पिता की उत्तराधिकारी बन सकती हैं। एजेंसियां Edited By : Sudhir Sharma

Show comments

अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, उत्तराखंड पुलिस ने बताया कैसे 88 दिन में पूरी हुई जांच

Toyota Glanza Facelift : टोयोटा की सस्ती कार लॉन्च, त्योहारों पर मचाएगी धमाका, जानिए क्या हैं फीचर्स

हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम अपनाने पर नहीं मिलेगा आरक्षण का लाभ, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हंगामा, अभिजीत दीपके बोले- 50-100 रुपए देकर बाहर कीजिए, लहरा दो तिरंगा को लेकर बताया प्लान

Stock Market Rally : शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1,533 अंक उछला, निफ्टी में भी 375 अंकों की छलांग

सभी देखें

दिल्ली में CJP के तिरंगा मार्च से पहले बड़ा फैसला, 16-17 अक्टूबर को बंद रहेगा कनॉट प्लेस का सेंट्रल पार्क

दिल्ली की रामलीला में 30 फुट के 'कॉकरोच' का होगा दहन, रावण-कुंभकर्ण और मेघनाद के साथ जलेगा पुतला

सुप्रीम कोर्ट ने कहा- मीडिया रिपोर्ट के आधार पर नहीं ले रहे संज्ञान, CJP प्रदर्शन मामले में केंद्र ने दी माफी पर सफाई

Voter List Update: 17 राज्यों में वोटर लिस्ट का रिवीजन करेगा चुनाव आयोग, 2027 में 18 साल के होने वाले युवा भी कर सकेंगे आवेदन

'नारीशक्ति समर्थ तो राष्ट्र का भविष्य उज्ज्वल', मां स्कंदमाता के पूजन पर CM योगी का बड़ा संदेश

अगला लेख