ramcharitmanas
✕

उत्तर कोरिया ने किया सफल बैलिस्टिक मिसाइल परीक्षण, दुनिया में हड़कंप

Updated: बुधवार, 20 अक्टूबर 2021 (08:05 IST)
संरा। दक्षिण कोरिया ने मंगलवार को पनडुब्बी से जापान सागर की ओर बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया। इस मिसाइल परीक्षण से दुनियाभर में हड़कंप मच गया। दक्षिण कोरिया, जापान समेत कई देशों ने इस परीक्षण का विरोध किया है।
 
दक्षिण कोरिया की योनहाप न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक उत्तर कोरिया ने बुधवार को तड़के कहा है कि उसने मंगलवार को एक पनडुब्बी से बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया।
 
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद आज उत्तर कोरिया के हालिया मिसाइल परीक्षण के मुद्दे पर चर्चा करेगा। ब्रिटेन और आयरलैंड ने चर्चा का आह्वान किया है।
 
दक्षिण कोरिया ने जताई चिंता : दक्षिण कोरिया ने उत्तर कोरिया के नए मिसाइल परीक्षण चिंता जताई है लेकिन यह भी कहा है कि वह बातचीत के जरिए सुलह बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है। दक्षिण कोरिया के एकीकरण मंत्रालय ने कहा कि वह कोरियाई प्रायद्वीप के पूर्ण परमाणु निरस्त्रीकरण के लक्ष्य को हासिल करने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है।
 
परीक्षण में अमेरिका को खतरा नहीं : यूएस इंडो-पैसिफिक कमांड ने कहा कि उत्तर कोरिया के मिसाइल परीक्षण को लेकर अमेरिकी सेना ने दक्षिण कोरिया और जापान के साथ बातचीत शुरू कर दी है और आने वाले समय में उत्तर कोरिया से ऐसा न करने का आह्वान किया है। हालांकि कमांड ने यह भी कहा कि इस परीक्षण से अमेरिका और उसके सहयोगी देशों को फिलहाल कोई खतरा नहीं है।

Show comments

पटना में खरगे के बयान पर सियासी घमासान, भाजपा नेताओं ने भी किया पलटवार, क्‍या बोले राजनाथ और अमित शाह?

फ्रांस में सड़कों पर उतरे लाखों लोग, पेरिस में आंसू गैस, क्यों भड़का जनता का गुस्सा?

India-China Face Off : ITBP Chief Statement पर केंद्र सरकार का जवाब, जानिए वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर अभी क्या हैं हालात?

दिल्ली में प्रदर्शनों और सुरक्षा को लेकर अलर्ट, अमित शाह ने पुलिस अधिकारियों के साथ 3 घंटे की बैठक में क्या-क्या किया रिव्यू?

पटना में मल्लिकार्जुन खड़गे के कार्यक्रम में मचा हंगामा, PM मोदी के जिक्र पर युवक की क्‍यों हुइ पिटाई?

सभी देखें

Top News 26 October : बंगाल की खाड़ी में चक्रवात 'अर्नब' का खतरा, 15 राज्यों में बारिश का अलर्ट; पढ़ें आज की बड़ी खबरें

अन्नामलाई क्यों हुए भाजपा के खिलाफ? जयललिता-करुणानिधि का विकल्प बनने का सपना, विजय ने कैसे बदला तमिलनाडु का खेल?

योगी सरकार के विजन से वैश्विक औद्योगिक पावर हाउस बनेगी 'पीतल नगरी' मुरादाबाद, 'यूपी डायलॉग्स' में हुआ मंथन

पटना में खरगे के बयान पर सियासी घमासान, भाजपा नेताओं ने भी किया पलटवार, क्‍या बोले राजनाथ और अमित शाह?

दीपोत्सव से अयोध्या के कुम्हार परिवारों को मिला रोजगार, योगी सरकार के प्रयासों से बढ़ी मिट्टी के दीयों की मांग

अगला लेख