dharma sangrah
✕

सावधान, अब भी मिसाइल विकसित कर रहा है उत्तर कोरिया

Updated: बुधवार, 15 नवंबर 2017 (07:27 IST)
टोक्यो। जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने कहा कि उत्तर कोरिया की ओर मिसाइल परीक्षणों में लगभग दो महीने तक विराम लगाने से ऐसा कोई कोई संकेत नहीं मिला कि उसने अपने हथियारों के विकास को रोक दिया है।
 
आबे ने आसियान शिखर सम्मेलन के दौरान पत्रकारों से कहा कि मेरा मानना है कि उत्तर कोरिया ने परमाणु हथियार विकसित करना जारी रखा है। उन्होंने कहा कि ऐसी परिस्थिति में बातचीत करने का कोई औचित्य नहीं है।
 
उन्होंने कहा कि उत्तर कोरिया के शासन के खिलाफ कड़े प्रतिबंध लगाने की जरूरत है। प्रतिबंध लगाकर उसे कमजोर करने की जरूरत है ताकि वह खुद बातचीत की पहल के लिए सामने आए।
 
आबे ने कहा कि वह चीन और रूस सहित क्षेत्र के अन्य देशों के साथ मिलकर काम करेंगे ताकि उत्तर कोरिया मिसाइल और परमाणु हथियारों को विकसित करने की महत्वाकांक्षा छोड़ दे। (वार्ता) 

Show comments

क्या लेमडक बने डोनाल्ड ट्रंप? ईरान युद्ध और वैश्विक नीतियों पर पड़ेगा यह बड़ा असर, आ सकता है महाभियोग

Agniveer : अग्निवीरों के लिए मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 75% को मिलेगी 2 साल की अतिरिक्त सेवा, फिर सेना में स्थायी भर्ती का मौका

राहुल फुस्स रॉकेट तो अखिलेश हार के बहानेबाज, EVM और SIR को लेकर विपक्ष पर बरसे CM योगी

Mahadev Betting App Case : सौरभ चंद्राकर के बाद दुबई में रवि उप्पल गिरफ्तार, ED ने भारत लाने की शुरू की कोशिश

लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम लेकर आयुष्मान खुराना-तुषार कपूर से मांगी रंगदारी, पुलिस ने बेंगलुरु से किया आरोपी को गिरफ्तार

सभी देखें

चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान; 7 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में शुरू होगा वोटर लिस्ट का विशेष पुनरीक्षण, जानें कब आएगी फाइनल लिस्ट

कौन हैं डॉ. अमीश शाह? एरिजोना से US संसद का चुनाव जीतकर भारतीय मूल के डॉक्टर ने रचा इतिहास

नए साल में कब-कब बंद रहेंगे सरकारी दफ्तर और बैंक? गुजरात सरकार ने जारी किया 2027 की छुट्टियों का पूरा कैलेंडर

ट्रंप के खिलाफ रिपब्लिकन पार्टी में बगावत : उपराष्ट्रपति जेडी वेंस भी नाराज, रक्षामंत्री हेगसेथ पर महाभियोग का खतरा

भारत के लिए ट्रम्प से ज्यादा खतरनाक है डेमोक्रेट्स!

अगला लेख