Hanuman Chalisa

उत्तर कोरिया का मामला बेहद गंभीर : चीन

Updated: रविवार, 6 अगस्त 2017 (20:41 IST)
मनीला। चीन ने कहा है कि संयुक्त राष्ट्र की ओर से उत्तर कोरिया पर लगाए गए प्रतिबंध, मिसाइल परीक्षणों की प्रतिक्रिया में एक सही कदम है लेकिन यह मामला जिस गंभीर मुहाने पर पहुंच चुका है उसे देखते हुए इसे सुलझाने के लिए बातचीत की बेहद जरूरत है।
 
चीन के विदेश मंत्री वांग ई ने क्षेत्रीय विदेश मंत्रियों की बैठक में पत्रकारों से अनौपचारिक रूप से कहा कि इस मामले को शांतिपूर्वक और राजनयिक रूप से सुलझाने के लिए बातचीत बहुत ही जरूरी है ताकि बेवजह तनावों से बचा जा सके और संकट की किसी भी स्थिति को टाला जा सके।
 
उन्होंने कहा कि हम सभी पक्षों से आग्रह करते हैं कि वे जिम्मेदार रुख अपनाएं और इस मुद्दे को सुलझाने की दिशा में काम करें। हम किसी एक को इतना तरजीह नहीं दे सकते हैं और न ही किसी दूसरे की उपेक्षा कर सकते हैं। प्रतिबंध जरूरी है लेकिन ये अंतिम निर्णय नहीं हो सकता है।
 
उन्होंने कहा कि यह बहुत ही जटिल और गंभीर मुद्दा बन चुका है जिसने चीन और उत्तर कोरिया के संबंधों को काफी प्रभावित किया है और हम उम्मीद करते हैं कि संबद्ध पक्षों को इस मामले में गंभीरता से विचार करना चाहिए। (वार्ता)
Show comments

बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत, बोले- मेरे विधायक बनने से बांकीपुर बेंगलुरू नहीं बन जाएगा

विदेश में पढ़ाई के खर्चे पर अभिजीत दीपके ने बताया सच, कहा अब लोन चुकाना है

दतिया उपचुनाव में भाजपा की हार का ठीकरा किसके सिर फूटेगा?

लिव-इन पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, शादी जैसा रिश्ता है तो महिला पार्टनर को पत्नी जैसा हक

ड्रैगन का 'परमाणु सीक्रेट' बेनकाब! सच निकला अमेरिका का दावा, भारत के लिए भी खतरे की घं

सभी देखें

JDU विधायक अनंत सिंह ने बताया बांकीपुर में भाजपा की हार का असली कारण

80वां स्वतंत्रता दिवस 2026: 15 अगस्त आजादी से जुड़ी 10 रोचक बातें, जो हर भारतीय को जाननी चाहिए

पाकिस्तान से आजाद हुआ बलूचिस्तान! 11 अगस्त को मनाएगा स्वतंत्रता दिवस, क्या भारत देगा मान्यता?

LIVE: E-20 पेट्रोल पर प्रदर्शन, दिल्ली पुलिस ने रोका केजरीवाल का मार्च

उदयनिधि स्टालिन हिरासत में, CM विजय और अभिनेत्री तृषा पर विवादित टिप्पणी के बाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई

अगला लेख