shradh paksha
✕

ब्रिटेन यात्रा के दौरान मसाला बॉण्ड का प्रचार करेंगे गडकरी

Updated: बुधवार, 10 मई 2017 (16:58 IST)
लंदन। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी इस सप्ताह ब्रिटेन की यात्रा पर जा रहे हैं, जहां वे भारत की बुनियादी ढांचा क्षेत्र जरूरतों के लिए मसाला बॉण्ड बाजार को प्रोत्साहन देंगे। 
 
गडकरी की 3 दिन की ब्रिटेन यात्रा गुरुवार यानी 11 मई से शुरू हो रही है। वे लंदन स्टॉक एक्सचेंज (एलएसई) में संबोधन में भारत के बुनियादी ढांचा क्षेत्र में सुधारों और विकास की कहानी बताएंगे जिससे देश में अधिक निवेश आकर्षित किया जा सके। 
 
गडकरी एलएसई पर कारोबार शुरू करने की घंटी बजाकर बाजार की शुरुआत भी करेंगे। वे ब्रिटेन-भारत सम्मेलन को मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित करेंगे। इसका शीर्षक है- ‘ब्रिटेन-भारत रिश्तों में एक नया दौर’।
 
मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि मसाला बॉण्डों के लिए एक सक्रिय बाजार विकसित हो सके इसके लिए शीर्ष भारतीय कंपनियों को इस बाजार में पहुंच बढ़ानी होगी जिससे मसाला बॉण्ड बाजार की तरलता बढ़ सके।
 
बयान में कहा गया है कि भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने इसी मकसद से मसाला बॉण्ड बाजार में पहुंच बढ़ाने का फैसला किया है। मसाला बॉण्ड के गडकरी की यात्रा के दौरान एलएसई में सूचीबद्ध होने की उम्मीद है।
 
मंत्री ने पिछले महीने कहा था कि एनएचएआई जल्द हरित मसाला बॉण्ड के जरिए 5,000 करोड़ रुपए जुटाएगा जिसे एलएसई पर सूचीबद्ध किया जाएगा। बयान में कहा गया है कि मसाला बॉण्ड सरकार की एक प्रमुख पहल है। विदेशी निवेशकों के बीच इनकी पहुंच बढ़ रही है। (भाषा)
Show comments

राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात के बाद राहुल गांधी बोले- उन्होंने 'वोट चोरी' के आरोपों को खारिज नहीं किया, सबूत मांगे

Chirag Paswan : आखिर कितनी ट्रेनों को रोकेंगे?’ दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन से पहले चिराग पासवान का बयान

गुजरात सरकार की बड़ी पहल : पोरबंदर में स्थापित होगा M-BRIC, सीवीड प्रोसेसिंग, स्टार्टअप्स और अनुसंधान को मिलेगी गति

Indore Traffic Alert : 11 अक्टूबर को भारत-वेस्टइंडीज मैच के लिए कई रास्ते बंद, घर से निकलने से पहले देखें रूट और पार्किंग की पूरी जानकारी

किचन से लेकर खेतों तक मचेगी तबाही! 1950 के बाद आ रहा 'सुपर अल नीनो' लाएगा रिकॉर्डतोड़ गर्मी और सूखा, क्या है बड़ा अलर्ट?

सभी देखें

दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर पर भीषण जाम, सरहौल बॉर्डर पर गाड़ियों की लंबी कतारें; CJP आंदोलन को लेकर बढ़ी चौकसी

राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात के बाद राहुल गांधी बोले- उन्होंने 'वोट चोरी' के आरोपों को खारिज नहीं किया, सबूत मांगे

इंदौर में RE-2 रोड के लिए फिर हुई रिमूवल कार्रवाई, 130 बाधक मकानों पर निगम की कार्रवाई

लखनऊ में बाढ़ प्रभावितों तक नावों से पहुंच रहा खाना-राशन, 1,900 फूड पैकेट बांटे; ड्रोन से होगा छिड़काव

Chirag Paswan : आखिर कितनी ट्रेनों को रोकेंगे?’ दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन से पहले चिराग पासवान का बयान

अगला लेख