sundarkand
✕

भगोड़े भारतीय हीरा व्यापारी नीरव मोदी को झटका, जमानत याचिका फिर खारिज

Updated: शनिवार, 27 अप्रैल 2019 (01:17 IST)
लंदन। लंदन की वेस्टमिंस्टर कोर्ट ने भगोड़े भारतीय हीरा व्यापारी नीरव मोदी को झटका देते हुए शुक्रवार को एकबार फिर उसकी जमानत याचिका नामंजूर कर दी। इसके पहले मार्च में भी इसी कोर्ट ने नीरव की जमानत याचिका खारिज की थी। वह सबसे बड़ा बैंक घोटाला करने के बाद भारत से फरार है।
 
रिपोर्टों के अनुसार वीडिया कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से नीरव ने अदालत के समक्ष अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इस मामले से जुड़े सूत्रों के अनुसार नीरव कम से कम 6 सप्ताह तक जेल की सलाखों के पीछे रहेगा और इसके बाद वह जमानत के लिए ऊपरी अदालत में याचिका दायर कर सकता है।
 
क्राउन प्रॉसिक्यूशन सर्विस (सीपीएस) ने नीरव की जमानत याचिका का विरोध करते हुए वेस्टमिंस्टर कोर्ट से कहा कि हीरा व्यापारी ने बैंक धोखाधड़ी मामले में गवाह बैंक के एक पूर्व कर्मचारी को सूचना सार्वजनिक करने पर गंभीर नतीजा भुगतने की चेतावनी दी थी।
 
नीरव पर आरोप है कि उसने पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) से करीब 13,500 करोड़ रुपए उधार लिए थे और उसे चुकाया नहीं। उसने धोखाधड़ी से पीएनबी से लेटर्स ऑफ अंडरटेकिंग (एलओयू) और फॉरेन लेटर्स ऑफ क्रेडिट (एफएलसी) के जरिए ये रकम प्राप्त की थी। भारत सरकार नीरव को प्रत्यर्पण के जरिए देश में वापिस लाने की कोशिश कर रही है। (वार्ता)

Show comments

Tata Punch EV और Nexon EV को कड़ी टक्कर देगी Hyundai की सस्ती EV कार, जानिए कितनी मिलेगी रेंज

PM Kisan 24th Installment : किसानों के खाते में आ गए ₹2,000, पीएम मोदी ने जारी की 19 हजार करोड़ रुपये की किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

Samsung W27 : धमाका करने आया सैमसंग का सस्ता स्मार्टफोन, कंपनियों के छूटे पसीने

IDBI Bank Privatization : निर्मला सीतारमण का राहुल गांधी पर पलटवार, कांग्रेस राज के बैंक घोटालों की खोली पोल

क्यों गिर रहे सोने-चांदी के भाव? रिकॉर्ड हाई से गोल्ड 51000 सस्ता, सिल्वर 2.33 लाख से अधिक टूटी, क्या खरीदारी का यही है सही मौका या करें इंतजार?

सभी देखें

MP DA Hike : दिवाली से पहले मोहन यादव सरकार का कर्मचारियों और पेंशनर्स को तोहफा, महंगाई भत्ते में 2% की बढ़ोतरी

बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत 6 की मौत

गोपाल-कृष्ण ग्राम पुरस्कार प्रतियोगिता का कल अंतिम दिन, पशुपालन एवं डेयरी विभाग द्वारा आयोजित की जा रही प्रतियोगिता

PM Kisan 24th Installment : किसानों के खाते में आ गए ₹2,000, पीएम मोदी ने जारी की 19 हजार करोड़ रुपये की किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

Tata Punch EV और Nexon EV को कड़ी टक्कर देगी Hyundai की सस्ती EV कार, जानिए कितनी मिलेगी रेंज

अगला लेख