suvichar
✕

अमेरिका दे रहा पाक को अरबों डॉलर और वहां पनाह पा रहे आतंकी मार रहे हैं अमेरिकी सैनिक

Updated: सोमवार, 10 दिसंबर 2018 (10:23 IST)
न्यूयॉर्क। पाकिस्तान आतंकियों को लगातार पनाह दे रहा है, वे आतंकवादी आकर अमेरिकी सैनिकों की हत्या करते हैं। संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका की राजदूत निक्की हैली ने इस बात पर जोर देते हुए कहा कि जब तक पाकिस्तान इस समस्या का समाधान नहीं निकालता है तब तक वॉशिंगटन को उसे एक डॉलर की भी मदद नहीं देनी चाहिए।
 
 
हैली ऐसी पहली भारतीय-अमेरिकी हैं जिन्हें अमेरिका में राष्ट्रपति शासन में कैबिनेट पद पर नियुक्त किया गया है। उन्होंने कहा कि अमेरिका को उन देशों को पैसा देने की कोई जरूरत नहीं है जो अमेरिका का अहित चाहते हैं, उसके पीठ पीछे गलत काम करते हैं और ‘उसे काम करने से रोकते हैं।’ 
 
हैली ने अमेरिकी पत्रिका ‘दी एटलांटिक’ से कहा, ‘मुझे लगता है कि किन देशों के साथ साझेदारी करना है इस बारे में रणनीतिक रूप से सोचने की जरूरत है मसलन कुछ चीजों पर मिलकर काम करने के लिए हम किन देशों पर भरोसा कर सकते हैं आदि। मुझे लगता है कि हम आंख मूंद कर पैसे को यूं ही जाने देते हैं, यह भी नहीं सोचते कि उसका कुछ फायदा है भी या नहीं।’ 
 
उन्होंने कहा, ‘मैं आपको एक उदाहरण देती हूं। पाकिस्तान को ही लीजिए, उन्हें एक अरब डॉलर देते हैं तो भी वे आतंकवादियों पनाह देते हैं और वे आतंकवादी आकर हमारे सैनिकों की हत्या करते हैं। यह बिलकुल भी ठीक नहीं है। जब तक इसमें कोई सुधार नहीं होता तब तक हमें उन्हें एक डॉलर भी नहीं देना चाहिए। बल्कि हमें उस अरब डॉलर का इस्तेमाल करना चाहिए क्योंकि यह कोई मामूली राशि नहीं है।’ 
 
इस वर्ष के अंत में हैली संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी राजदूत का पद छोड़ देंगी। पिछले हफ्ते राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हीथर नोर्ट को इस पद के लिए नामित किया था। (भाषा)

Show comments

Gold Price : त्योहारों पर सस्ता हुआ सोना, तीसरे दिन गिरावट, जानिए क्या हैं 10 ग्राम के भाव

नवरात्रि में Hyundai की कार खरीदने का मौका! Creta से Venue तक पर मिल सकते हैं ऑफर, बुकिंग से पहले जान लें ये बातें

Railway Bonus 2026 : रेलवे कर्मचारियों को 78 दिन का बोनस, 11.40 लाख कर्मचारियों को फायदा

मेरठ नीला ड्रम हत्याकांड में फैसला, साहिल और मुस्कान को कोर्ट ने सुनाई मौत की सजा

Kawasaki Z300: सस्ती कीमत में दमदार बाइक का इंतजार खत्म? फीचर्स ऐसे कि मच जाएगा तहलका!

सभी देखें

जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से क्यों हटाया, सुप्रीम कोर्ट का केंद्र सरकार को नोटिस

उत्तर भारत में अचानक बदला मौसम का मिजाज; पहाड़ों पर सीजन की पहली बर्फबारी

SIR को लेकर विपक्ष की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने EC से मांगा जवाब, SC मार्च पर कहा- हमें डरा नहीं सकते

LIVE: विपक्ष की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, ECI, CEC से मांगा जवाब

हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम अपनाने पर नहीं मिलेगा आरक्षण का लाभ, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

अगला लेख