sundarkand
✕

नेपाल में आएगा 100 रुपए का नया नोट, जानिए क्यों मचा बवाल?

Updated: शनिवार, 4 मई 2024 (15:31 IST)
nepal 100 rs new note : नेपाल ने शुक्रवार को 100 रुपए के नए नोट छापने की घोषणा की। इसमें एक मानचित्र होगा और उसमें विवादित स्थल लिपुलेख, लिंपियाधुरा और कालापानी को दर्शाया जाएगा। इन तीनों क्षेत्रों पर भारत का ‍अधिकार है और भारत पहले ही इन क्षेत्रों को कृत्रिम रूप से विस्तारित करार दे चुका है।
 
सरकार की प्रवक्ता रेखा शर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री पुष्पकमल दहल 'प्रचंड' की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद की बैठक में 100 रुपए के नोट में नेपाल का नया नक्शा छापने का निर्णय लिया गया, इसमें लिपुलेख, लिंपियाधुरा और कालापानी को दर्शाया जाएगा।
 
25 अप्रैल और 2 मई कैबिनेट की बैठक में 100 रुपए के नए नोट को छापने संबंधी फैसले को मंजूरी दी गई। इसमें नोट पर नेपाल का अपडेटेड मानचित्र छापने का फैसला किया गया।
 
उल्लेखनीय है कि भारत और नेपाल 5 राज्यों से लगने वाली 1,850 किलोमीटर से ज्यादा लंबी सीमा साझा करते हैं। दोनों देशों के बीच इन क्षेत्रों को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है।

जून 2020 में नेपाल की नेशनल असेम्बली ने देश के राजनीतिक एवं प्रशासनिक नक्शे में भारत के 3 क्षेत्रों लिपुलेख, लिंपियाधुरा और कालापानी को शामिल करने के लिए संविधान संशोधन विधेयक को गुरुवार को सर्वसम्मति से पारित कर दिया था। भारत ने नेपाल के इस फैसले पर सख्‍त आपत्ति दर्ज कराई थी। यह तीनों क्षेत्र भारत के अधिकार क्षेत्र में है।
Edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख