ganesh chaturthi

मानवता हुई शर्मसार, बीमे का पैसा पाने के लिए बेटी का किया कत्ल

Updated: शनिवार, 6 जुलाई 2019 (00:06 IST)
काठमांडू। नेपाल में एक ऐसे कलयुगी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है जिसने बीमे की 25 लाख रुपए की धनराशि हासिल करने के लिए अपनी ही नाबालिग बेटी को गला दबा कर मार डाला। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
 
पुलिस प्रवक्ता नबीन कर्की ने बताया कि सिराहा जिले की नगरपालिका के मौलापुर इलाके के निवासी राम किशोर यादव (39) ने सोमवार को रिश्तों को तार तार करते हुए अपनी 4 साल की बेटी लक्ष्मी की पूरी निर्ममता से गला घोंटकर हत्या कर दी। बच्ची का शव अगली सुबह एक तालाब में तैरता पाया गया।
 
पुलिस के अनुसार राम किशोर की सबसे छोटी बेटी के बेहतर भविष्य के लिए प्रभु बैंक से 25 लाख रुपए का बीमा कराया गया था। पुलिस को जांच में पता चला कि वह बतौर प्रीमियम 1,75,000 रुपए की धनराशि भी जमा करवा चुका था।
 
पुलिस ने बताया कि उसे कहीं से पता चला था कि अगर किसी बीमाधारक की मृत्यु पॉलिसी लेने के 1 महीने के भीतर हो जाती है तो बीमा कंपनी बीमित राशि का दोगुना धन देती है। इस जानकारी ने उसे यह अपराध करने के लिए उकसा दिया। पुलिस को पता चला है कि वह कई बार दूसरे अपराधों के लिए पहले भी जेल जा चुका है। (भाषा)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख