ganesh chaturthi

नेपाल में भूकंप के 2 झटके

Updated: सोमवार, 27 फ़रवरी 2017 (16:57 IST)
काठमांडू। नेपाल में सोमवार को सुबह मध्यम तीव्रता वाले भूकंप के 2 झटके महसूस किए गए। ये झटके काठमांडू घाटी में भी महसूस किए गए हैं। भूकंप के कारण जानमाल के किसी नुकसान की खबर नहीं है।

 
नेशनल सिस्मोलॉजिकल सेंटर (एनएससी) के मुताबिक स्थानीय समयानुसार सुबह 9 बजकर 22 मिनट पर 4.6 तीव्रता का भूकंप आया। इसके बाद सुबह 10 बजकर 6 मिनट पर 4.7 तीव्रता का भूकंप आया।
 
दोनों ही झटकों का केंद्र रामेछाप जिला बताया गया। यह राष्ट्रीय राजधानी काठमांडू से 145 दूर पूर्व में है। भूकंप के झटके काठमांडू घाटी और उसके आस-पास के जिलों में महसूस किए गए।
 
एनएससी ने बताया कि ये झटके वर्ष 2015 में आए 7.8 तीव्रता वाले भूकंप के बाद के झटके थे। वर्ष 2015 में आए भीषण भूकंप में नेपाल में 8,000 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी। उस भीषण भूकंप के बाद आने वाले झटकों की संख्या सोमवार को के झटकों को मिलाकर 480 हो गई है। (भाषा)

Show comments

EPFO में बड़ा बदलाव, ₹15000 से बढ़कर ₹25000 हुई वेतन सीमा, कर्मचारियों को कितना फायदा, कितना नुकसान

BGauss C12 MaxR Electric Scooter लॉन्च, 178 Km की रेंज और 75 Kmph की टॉप स्पीड, कीमत ₹1.45 लाख

अरब सागर में भारतीय वॉरशिप से टकराया पाकिस्तानी जहाज, भारत का कड़ा एक्शन

Dominos में चूहे, Subway में वेज-नॉनवेज एक साथ, Pizza Hut और KFC में गड़बड़ी, जांच में दिखा नाम बड़े दर्शन खोटे

UPI पेमेंट सिस्टम में बड़ा बदलाव! जानिए कितना लगेगा MDR और किसे मिलेगी राहत

सभी देखें

दिशा सालियान को न जानता था न कभी मिला, CBI FIR के बाद आदित्य ठाकरे का विरोधियों पर बड़ा हमला

UPI Payment पर नया चार्ज, किन लोगों को देना होगा MDR और किसके लिए रहेगा फ्री? सरकार ने दी पूरी जानकारी

अनंत अंबानी ने पूरा किया वादा, तिरुमला को मिलीं 25 इलेक्ट्रिक बसें; श्रद्धालुओं का सफर होगा आसान

माफिया की तरह खत्म हुआ इंसेफेलाइटिस, गोरखपुर में बोले CM योगी

मुख्यमंत्री योगी की बड़ी सौगात, पंचायत सहायकों के मानदेय में 50 फीसदी की बढ़ोतरी

अगला लेख