ramcharitmanas

…तो क्‍या नवाज शरीफ पाकिस्‍तान की राजनीत‍ि में वापसी करेंगे?

Updated: रविवार, 20 सितम्बर 2020 (15:08 IST)
एवनफ‍िल्‍ड संपत्‍त‍ि मामले में आने के बाद अपदस्‍थ किए गए पाकिस्‍तान के पूर्व प्रधानमंत्री लंबे समय से लंदन में रह रहे हैं। लेकिन अब उनके पाकिस्‍तान आकर सक्र‍िय राजनीत‍ि में शामिल होने की खबरें आ रही हैं। उनकी गत‍िविधि‍यां यही बता रही हैं कि वे राजनीत‍ि में वापसी कर सकते हैं।

पाकिस्तान के अपदस्थ प्रधानमंत्री नवाज शरीफ एक साल के लंबे अंतराल के बाद देश की राजनीति में वापसी की तैयारी कर रहे हैं। पीपीपी अध्यक्ष बिलावल भुट्टो जरदारी ने उन्हें इमरान खान सरकार के खिलाफ आंदोलन शुरू करने के मकसद से रविवार को आयोजित विपक्ष-नीत बहुदलीय डिजिटल सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिये आमंत्रित किया है।

पाकिस्तान मुस्लिम लीग नवाज (पीएमएल-एन) के प्रमुख शरीफ को पिछले साल लाहौर उच्च न्यायालय ने इलाज के लिए चार सप्ताह के लिये विदेश जाने की अनुमति दी थी, जिसके बाद वह नवंबर से ही लंदन में रह रहे हैं

पाकिस्तान के तीन बार प्रधानमंत्री रहे शरीफ, उनकी बेटी मरियम और दामाद मोहम्मद सफदर को 6 जुलाई 2018 को एवनफील्ड संपत्ति मामले में दोषी करार दिया गया था। शरीफ को 2017 में अपदस्थ कर दिया गया था। दिसंबर 2018 में उन्हें अल अजीजिया इस्पात मिल मामले में सात साल के कारावास की सजा सुनायी गई थी। हालांकि उन्हें दोनों ही मामलों में जमानत पर रिहा कर दिया गया था। साथ ही उन्हें इलाज के लिये लंदन जाने की भी अनुमति दे दी गई थी।

शरीफ के अधिवक्ता के अनुसार उन्हें आठ सप्ताह में वापस लौटने के लिये कहा गया था, लेकिन स्वास्थ्य कारणों के चलते वह ऐसा नहीं कर सके।

पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के अध्यक्ष जरदारी ने शुक्रवार को फोन पर शरीफ से बातचीत की थी, तथा उन्हें रविवार को डिजिटल माध्यम से आयोजित विपक्ष नीत बहुदलीय सम्मेलन में शामिल होने के लिये आमंत्रित किया था। शरीफ की  राजनीतिक उत्तराधिकारी तथा उनकी बेटी मरियम ने निमंत्रण के लिये जरदारी को धन्यवाद दिया था।

इस सम्मेलन में प्रधानमंत्री इमरान खान नीत पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी की सरकार के खिलाफ आंदोलन शुरू करने की रणनीति बनाई जाएगी। विपक्षी दलों का कहना है कि खान सरकार महंगाई और गरीबी जैसे मुद्दों से निपटने में नाकाम रही है। हालांकि, पीएमएल-एन ने शरीफ के इस सम्मेलन में शामिल होने की पुष्टि नहीं की है लेकिन पार्टी सांसद मुसद्दिक मलिक ने ''समा'' टीवी से कहा है शरीफ इस बैठक में शिरकत कर इसे संबोधित भी करेंगे।

उन्होंने कहा है कि मरियम नवाज भी सम्मेलन में शिरकत करेंगी। समाचार पत्र ''डॉन'' ने भी खबर दी है कि शरीफ इस सम्मेलन में हिस्सा लेंगे।

Show comments

प्रहलाद जोशी संभालेंगे धर्मेंद्र प्रधान की जिम्मेदारी, जानिए कौन हैं देश के नए शिक्षा मंत्री?

योगी सरकार की बड़ी उपलब्धि, यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल हुआ सारनाथ

हम कॉकरोच हैं, आसानी से नहीं निकलेंगे! शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के बाद CJP चीफ दीपके का बयान, 49 दिन चले आंदोलन का अंत

आखिर धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे में इतना वक्त क्यों लगा? पूरे मामले की इनसाइड स्टोरी

अमेरिकी कोर्ट का ट्रंप को बड़ा झटका, H-1B Visa पर भारी शुल्क लगाने के फैसले पर जारी रहेगी रोक

सभी देखें

इंदौर में हाथी को गुड़ खिलाना पड़ा भारी, युवक को सूंड में लपेटकर कुचला, CCTV वीडियो से मचा हड़कंप

प्रधानमंत्री मोदी ने जारी किया एक और नया वीडियो, पेपर लीक को लेकर किया यह बड़ा ऐलान

नेपाल सरकार का बड़ा फैसला, भारतीय मु्द्रा से हटाई रोक, अब ये नोट भी ले जा सकेंगे भारतीय

Rahul Gandhi : राहुल गांधी का अमित शाह को पत्र, छात्रों पर कार्रवाई को लेकर मांगा जवाब; पूछा- क्या पेलट गन इस्तेमाल की मंजूरी दी गई थी?

PM मोदी ने गिनाई भारत की रक्षा आत्मनिर्भरता की ताकत, INS महेंद्रगिरि और पिनाका रॉकेट सिस्टम को बताया बड़ी उपलब्धि, Mann Ki Baat में क्या बोले

अगला लेख