Daily Horoscope
✕

नवाज शरीफ पर सेमिनरी में जूता फेंका, तनाव

Updated: रविवार, 11 मार्च 2018 (16:17 IST)
लाहौर। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ पर रविवार को लाहौर में एक इस्लामी सेमिनरी में एक समारोह के दौरान एक धार्मिक कट्टरपंथी ने उन पर जूता फेंक दिया। एक दिन पहले ही पाकिस्तान के विदेश मंत्री ख्वाजा आसिफ के चेहरे पर एक धार्मिक चरमपंथी ने स्याही पोत दी थी।
 
शरीफ रविवार को गढ़ी शाहू लाहौर के जामिया नईमिया में मुख्य अतिथि थे। शरीफ जब भाषण देने के लिए मंच की ओर बढ़ रहे थे, तब एक छात्र ने उन पर जूता फेंका, जो उनके  कंधे और कान पर लगा। छात्र उनके सामने भी पहुंच गया और नारेबाजी की। सुरक्षाकर्मियों ने छात्र और उसके एक अन्य सहयोगी को पकड़ लिया। सुरक्षाकर्मियों ने दोनों की पिटाई  भी की। बाद में दोनों छात्रों को पुलिस को सौंप दिया गया।
 
पुलिस ने जूता फेंकने वाले की पहचान अब्दुल गफूर के रूप में की है, जो जामिया का पूर्व छात्र है। दूसरे छात्र की पहचान साजिद के रूप में हुई है। इस घटना के बाद वहां की स्थिति तनावपूर्ण हो गई। शरीफ ने संक्षिप्त भाषण दिया। लेकिन इसमें उन्होंने उस व्यक्ति का जिक्र नहीं किया जिसने उन पर जूता फेंका था। (भाषा)

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

चुनाव का बहिष्कार नहीं, खामियां उजागर करना ही रणनीति, शिकागो विश्वविद्यालय में बोले राहुल गांधी

Top News : ट्रंप-पुतिन-जिनपिंग की ऐतिहासिक बैठक से लेकर चक्रवात अकवान तक, 19 नवंबर की 5 बड़ी खबरें

नक्सलवाद और नशे पर निर्णायक कार्रवाई की तैयारी, PM मोदी ने मंत्रियों-अधिकारियों को दिया नया संदेश

नेहा माली के साथ होगा पूरा न्याय, CM डॉ. मोहन यादव ने की 1 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा

मुख्यमंत्री आवास में धूमधाम से मना इगास पर्व, CM धामी ने खेला भैलो; लोकगीतों पर झूमे लोग

अगला लेख