Daily Horoscope
✕

शरीफ के दामाद के बयान पर बवाल, क्या बोले पाकिस्तानी गृहमंत्री...

Updated: गुरुवार, 12 अक्टूबर 2017 (10:58 IST)
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के गृहमंत्री और पीएनएल-एन के वरिष्ठ नेता अहसान इकबाल ने पाकिस्तान के अपदस्थ प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के दामाद मुहम्मद सफदर के संसद में अल्पसंख्यक अहमदी समुदाय के बारे में दिए गए नफरत फैलाने संबंधी बयान को दुखद करार दिया है।
 
न्यूज इंटरनेशनल की गुरुवार को प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान के गृहमंत्री ने कहा कि नेशनल असेंबली में इस तरह के नफरत संबंधी बयानों को सुनना वाकई अफसोसजनक है और हम समावेशी पाकिस्तान में विश्वास रखते हैं। देश सभी अल्पसंख्यकों का सम्मान करता है। 
 
अपदस्थ प्रधानमंत्री दामाद (सेवानिवृत्त) कैप्टन सफदर अहमदी समुदाय पर दिए गए अपने बयान को लेकर आलोचनाओं के घेरे में आ गए हैं और उनकी सोशल मीडिया पर भी भारी आलोचना हो रही है। 
 
कैप्टन सफदर ने मंगलवार को पाकिस्तान की नेशनल असेंबली में कहा था कि ये (अहमदी) लोग देश, देश के संविधान और विचारधारा के लिए खतरा हैं। उन्होंने आगे यह भी कहा कि वे सशस्त्र बलों में अहमदी समुदाय की भर्ती पर प्रतिबंध लगाने के लिए असेंबली में एक प्रस्ताव पेश करना चाहते हैं। (वार्ता)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख