dharma sangrah
✕

पाकिस्तान में नए प्रधानमंत्री का चुनाव मंगलवार को

Updated: सोमवार, 31 जुलाई 2017 (07:46 IST)
पाकिस्तान में अपदस्थ प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की जगह नए प्रधानमंत्री का चुनाव मंगलवार को होगा और माना जा रहा है कि उनके भाई शाहबाज शरीफ के संसद की सदस्यता हासिल करने तक पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री रहे शाहिद खकान अब्बासी को अंतरिम प्रधानमंत्री बनाया जा सकता है।
 
सुप्रीम कोर्ट ने पनामागेट मामले में नवाज शरीफ को शुक्रवार को दोषी करार देते हुए प्रधानमंत्री पद के अयोग्य ठहराया था जिसके बाद शरीफ ने इस्तीफा दे दिया था। शरीफ द्वारा अब्बासी को अंतरिम नेता के तौर पर पेश किए जाने और अपने भाई शाहबाज शरीफ को उत्तराधिकारी घोषित करने के बाद पाकिस्तानी राष्ट्रपति ममनून हुसैन ने एक विशेष सत्र बुलाया था। इसके बाद ही मंगलवार को प्रधानमंत्री चुने जाने की पुष्टि की गई।
 
शरीफ की पार्टी पाकिस्तान मुस्लिम लीग (नवाज- पीएमएल-एन) के पास संसद में 342 में से 188 सीटें हैं लिहाजा वह तुरंत अपनी पसंद के व्यक्ति को प्रधानमंत्री बना सकती है। चुनाव आयोग द्वारा नवाज शरीफ की नेशनल असेंबली की सदस्यता को समाप्त करने के बाद उनकी सीट रिक्त हो गई है इसलिए शाहबाज शरीफ के इस सीट से चुनाव लड़ने की भी संभावना है। रिक्त हुई सीट को पीएमएल-एन का गढ़ माना जाता है।
 
अब्बासी ने रविवार को शरीफ के काम को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। उन्होंने संवाददाताओं से कहा, "मुझे उम्मीद है कि ईश्वर नवाज शरीफ की नीतियों को आगे ले जाने में मेरी मदद करेगा।"
 
गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट ने मामले की जांच कर रही संयुक्त जांच समिति (जेआईटी) की रिपोर्ट के आधार पर फैसला सुनाते हुए शरीफ और वित्त मंत्री इशाक डार को अयोग्य घोषित कर दिया था। इसके अलावा न्यायालय ने नेशनल असेंबली के सदस्य कैप्टन मोहम्मद सफदर को भी पद के अयोग्य ठहराया है। जेआईटी ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि शरीफ के परिवार के पास आय के घोषित श्रोत से बहुत अधिक संपत्ति है।
 
इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो (एनएबी) को आदेश दिया कि वह दो सप्ताह के भीतर 
शरीफ और उनके परिवार के खिलाफ मामला दर्ज करें। (भाषा)
Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

'सपाइयों की उद्दंडता ने ली मासूम की जान', अखिलेश यादव पर बरसे ओम प्रकाश राजभर, मंदिर जाने को लेकर भी साधा निशाना

रोड शो में बच्‍चे की मौत पर सियासी बवाल, सीएम योगी का अखिलेश पर वार, सपा ने किया बीजेपी पर पलटवार

UPTET 2026 Exam Date : यूपी टीईटी की तारीखों का ऐलान, 26-27 फरवरी को होगी परीक्षा, जानें आवेदन की पूरी डिटेल

चीन में जिनपिंग, ट्रंप और पुतिन की ऐतिहासिक बैठक, क्या बदल जाएगा दुनिया का समीकरण? भारत पर भी पड़ेगा असर

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव

अगला लेख