shradh paksha
✕

मुश्किल में शरीफ, अखबार ने पूछा- क्यों नहीं लेते हाफिज-मसूद के खिलाफ एक्शन?

Updated: गुरुवार, 13 अक्टूबर 2016 (11:09 IST)
इस्लामाबाद। उड़ी हमले के बाद भारत द्वारा किए गए लक्षित हमलों के बाद पाक प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही है। अब पाकिस्तान के एक अखबार ने हाफिज सईद और मसूद अजहर के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने को लेकर नवाज शरीफ सरकार और पाकिस्तानी आर्मी को कटघरे में ला खड़ा किया है।
 
पाकिस्तान के अखबार द नेशन ने सरकार और सेना से पूछा है कि जमात-उद-दावा का मुखिया हाफिज सईद और जैश-ए-मोहम्मद का सरगना मसूद अजहर के खिलाफ एक्शन क्यों नहीं लिया जाता। अखबार ने अपने संपादकीय में इन दोनों को बड़ा खतरा बताते हुए सरकार और सेना को लेकर कई सवाल उठाए हैं।
 
अखबार ने बुधवार को सरकार और सेना से पूछा है कि 'आखिर जैश-ए-मोहम्मद के चीफ मसूद अजहर और लश्कर-ए-तैयबा के मुखिया हाफिज सईद के खिलाफ कार्रवाई करना, राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा क्यों है?'
 
संपादकीय में कहा गया है कि सरकार और सेना, हाफिज सईद और मसूद अजहर पर कार्रवाई करने के बजाय प्रेस को लेक्चर दे रही हैं। अखबार में यह भी लिखा गया है कि वह बहुत ही खराब दिन था जब सेना और सरकार के उच्चस्तरीय लोग प्रेस को उनका काम करने के तरीके पर लेक्चर देने के लिए मिले थे।
Show comments

असम में पूर्व अग्निवीरों को मिलेगा आरक्षण, कैबिनेट ने लिया बड़ा फैसला, Green Cess पर क्‍या बोले CM हिमंत?

GST में हो सकता है बड़ा बदलाव, क्‍या गिरफ्तारी पर लगेगी रोक? कब होगी Council की अहम बैठक?

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का बड़ा ऐलान, बताया बंगाल में कब लागू होगा UCC

Rajya Sabha Election: बीजेपी ने चली बड़ी सियासी चाल, बंगाल और उत्तराखंड के लिए इन चेहरों पर लगाया दांव

'आतंकियों के लिए आंसू, पर देश के हीरो पर चुप्पी क्यों?' कैप्टन स्मित की बहादुरी पर सुधांशु त्रिवेदी का गांधी परिवार पर तंज

सभी देखें

असम में पूर्व अग्निवीरों को मिलेगा आरक्षण, कैबिनेट ने लिया बड़ा फैसला, Green Cess पर क्‍या बोले CM हिमंत?

मुख्यमंत्री योगी के निर्देश पर लखनऊ के बाढ़ प्रभावित इलाकों में युद्धस्तर पर राहत अभियान, डीएम ने संभाली कमान

'संत रविदास नगर भदोही' से दलित-राजभर दोनों को संदेश, मुख्यमंत्री योगी ने एक नाम में जोड़ी 2 विरासत

CEC के खिलाफ दिल्ली में AAP का मार्च, सौरभ भारद्वाज हिरासत में, वायरल वीडियो पर भड़के केजरीवाल

इंडिया कारपेट एक्सपो : उत्तर प्रदेश का निर्यात 10 वर्ष में ढाई गुना बढ़कर 2 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंचा

अगला लेख