sundarkand
✕

डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह में हिन्दू, सिख और मुस्लिम प्रार्थना की प्रतिध्वनि

Updated: रविवार, 22 जनवरी 2017 (17:12 IST)
वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण करने के मौके पर आयोजित सर्वधर्म प्रार्थना सभा में नेशनल कैथेड्रल के ऐतिहासिक कक्षों में वैदिक मंत्रोच्चार और पवित्र गुरुग्रंथ साहिब की गूंज सुनाई दी।


 
विभिन्न संप्रदायों के धार्मिक नेताओं को 3 दिवसीय आयोजन में प्रार्थना करने के लिए आमंत्रित किया गया था। प्रार्थना के दौरान पुजारी नारायणाचार एल. दियालाकोते ने मानव कल्याण के लिए वैश्विक शांति की प्रार्थना की। मेरीलैंड स्थित एक लोकप्रिय मंदिर के इस पुजारी ने केसरिया शॉल लपेटी थी। उन्होंने लोगों को आशीर्वाद भी दिया।
 
जब ट्रंप, प्रथम महिला मेलानिया, उपराष्ट्रपति माइक पेंस और उनके परिवार के सदस्य उनके पास आए तो उन्होंने कहा कि देश को अपनी निगरानी में रखें और हमें न्याय तथा सचाई के साथ पर चलने का मार्गदर्शन दें। दियालाकोते ऐसे पहले पुजारी हैं जिन्होंने पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा द्वारा वर्ष 2009 में पहली बार दीपावली आयोजन के दौरान मंत्रोच्चार किया था। इसके बाद उन्होंने व्हाइट हाउस में कई दीपावली आयोजनों में हिस्सा लिया। 
 
भारतीय मूल के जस्सी सिंह ने पवित्र गुरुग्रंथ साहिब का पाठ किया। उन्होंने कहा कि हम हमारे सच्चे नेताओं... राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, उपराष्ट्रपति माइक पेंस के निर्देशन में न्याय, स्वतंत्रता और समानता के पथ पर अपनी यह यात्रा शुरू कर रहे हैं तो मैं सिखों के 10वें गुरु 'गुरु गोविंदसिंहजी' की शिक्षाओं को बताना चाहूंगा। पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी नागरिक तरार ने सूरा फातिहा पढ़ा। (भाषा)
Show comments

Tata Punch EV और Nexon EV को कड़ी टक्कर देगी Hyundai की सस्ती EV कार, जानिए कितनी मिलेगी रेंज

PM Kisan 24th Installment : किसानों के खाते में आ गए ₹2,000, पीएम मोदी ने जारी की 19 हजार करोड़ रुपये की किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

Samsung W27 : धमाका करने आया सैमसंग का सस्ता स्मार्टफोन, कंपनियों के छूटे पसीने

IDBI Bank Privatization : निर्मला सीतारमण का राहुल गांधी पर पलटवार, कांग्रेस राज के बैंक घोटालों की खोली पोल

क्यों गिर रहे सोने-चांदी के भाव? रिकॉर्ड हाई से गोल्ड 51000 सस्ता, सिल्वर 2.33 लाख से अधिक टूटी, क्या खरीदारी का यही है सही मौका या करें इंतजार?

सभी देखें

आंध्रप्रदेश में 10वीं की छात्रा पर आरी से हमला, दायां हाथ कटा, चेहरे, गर्दन, कान पर गंभीर चोटें, दरिंदगी देख दहला सबका दिल

कौन हैं सीएम उमर अब्‍दुल्‍ला की दूसरी बीवी निधि राजदान, कितनी पढ़ी लिखी हैं और पहले किससे हुई थी शादी?

PM नरेंद्र मोदी ने ली एकता परेड की सलामी, देश की सुरक्षा के लिए सजग रहने की दिलाई शपथ

इजरायल में नेतन्याहू या आइसेनकोट, 10 नवंबर को होगा फैसला, आखिर किसकी होगी ताजपोशी?

अगला लेख