Daily Horoscope
✕

नताल्या कुजनेत्सोवा की बॉडी देखी है क्या आपने?

Updated: गुरुवार, 9 नवंबर 2017 (16:49 IST)
मॉस्को। संभव है कि आपने बड़े-बड़े बॉडी बिल्डर्स के बदन को देखा होगा लेकिन नतात्या कुजनेत्सोवा की फिजीक को देखकर आप यह सोचने पर विवश हो जाएंगे कि यह कोई पुरुष है?

लेकिन नहीं, नताल्या कुजनेत्सोवा ने मात्र 14 वर्ष की उम्र में तय कर लिया था कि उन्हें महिला बॉडी बिल्डर बनना है। लेकिन वह ऐसी महिला बॉडी बिल्डर बनीं कि उनके सामने पुरुष भी पानी भरते नजर आते हैं।
आज इस खेल की दो अलग-अलग स्टाइल्स (शैलियों) में उन्होंने छह खिताब जीते हैं।
 
आपको यह जानकार आश्चर्य होगा कि जब नताल्या ने वर्ष 2016 में खेल से संन्यास लिया था तब उनका प्रदर्शन अपने चरम पर था। लेकिन अब उन्होंने खेल में अपनी वापसी की घोषणा की है। इसके साथ ही, उन्होंने अ‍पने गहन अभ्यास और प्रभावी शरीर की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर डाल दी हैं। 
 
उनकी इन तस्वीरों को देखकर अच्छे-अच्छे पुरुष बॉडी बिल्डर्स के भी पसीने छूट सकते हैं। उन्होंने  बीते साल में अपने रिटायरमेंट की घोषणा की थी लेकिन उनकी तस्वीरों को देखकर लगता है कि वह इस खेल से ज्यादा समय तक दूर रहने की स्थिति में नहीं हैं। 
 
अपनी तस्‍वीरें साझा करते हुए नताल्या ने उम्मीद जताई है कि उनके प्रशंसक उन्हें भूले नहीं होंगे और आसानी से पहचान लेंगे। वेट लिफ्टिंग में कई कीर्तिमान स्थापित करने वाली नताल्या अब खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेने के साथ बतौर कोच भी काम करेंगी। वर्ल्ड पॉवर लिफ्टिंग चैंपियन नताल्या तीन बार बेंच प्रेस और तीन बार डेडलिफ्ट चैंपियन रह चुकी हैं।   
 
नताल्या ने बताया कि वे जब अपनी किशोरावस्था में थीं तब उन्होंने महज 14 साल की उम्र में वेट ट्रेनिंग शुरू की थी। उस समय उनका वजन महज 40 किलो था। हालांकि उन्होंने जिम वजन बढ़ाने के लिए शुरू किया था पर जल्दी ही उन्‍हें समझ आ गया कि उनकी मंजिल क्या है? इस समय उनका वजन 90 किलो है और वह शानदार प्रदर्शन को दोहराने के जिम में अभ्यास शुरू कर चुकी हैं। 
 
उनकी टोन्ड और फिट बॉडी कपड़ों के बावजूद तस्वीरों में साफ नजर आती है और उन्हें अहसास हो गया है कि मात्र 26 वर्ष की उम्र रिटारमेंट के लिए फिट नहीं है। 
Show comments

भाजपा को लेकर अखिलेश यादव का बड़ा दावा, बोले- 2027 में हो जाएगा सफाया, आगरा में किया चुनावी शंखनाद

स्पैम कॉल पर TRAI का बड़ा एक्शन, अब अनचाही कॉल करने वालों की खैर नहीं, लागू किए नए नियम

EMI नहीं चुका पाने पर गुंडों से गाड़ी नहीं उठवा सकती फाइनेंस कंपनी, Allahabad High Court का सख्त आदेश

जब PM मोदी ने खरीदा कर्नाटक के मुख्यमंत्री का मेट्रो टिकट, डीके शिवकुमार ने सुनाया मजेदार किस्‍सा...

भगोड़े ललित मोदी को मिली ब्रिटिश नागरिकता, कहा, मुझे गर्व है, क्‍यों भारत से भागे थे मोदी?

सभी देखें

छात्रों ने सराहा सरकार का प्रयास, CM योगी के पहुंचते ही भारत माता के जयकारों से गूंजा कार्यक्रम स्थल

भाजपा को लेकर अखिलेश यादव का बड़ा दावा, बोले- 2027 में हो जाएगा सफाया, आगरा में किया चुनावी शंखनाद

UP में दुग्ध कारोबार में महिलाओं की धाक : 76 हजार से अधिक लखपति दीदी, रोज 13 लाख लीटर संग्रह

स्पैम कॉल पर TRAI का बड़ा एक्शन, अब अनचाही कॉल करने वालों की खैर नहीं, लागू किए नए नियम

UP में डिजिटल सशक्तीकरण से बदल रही युवाओं की तकदीर, 3 करोड़ लोगों तक पहुंचा योजना का प्रभाव

अगला लेख