Hanuman Chalisa
✕

नासा की नई दूरबीन, मिलेगी ब्रह्मांड की सबसे बड़ी तस्वीर

Updated: बुधवार, 27 दिसंबर 2017 (15:15 IST)
वॉशिंगटन। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा अंतरिक्ष में अगली पीढ़ी की दूरबीन भेजने की योजना बना रही है, जो ब्रह्मांड की अभी तक की सबसे बड़ी तस्वीर भेजेगा और उसकी गहराई तथा स्पष्टता हबल अंतरिक्ष दूरदर्शी जितनी ही होगी।
 
नासा ने बताया कि इस दूरबीन का प्रक्षेपण वर्ष 2020 के मध्य में किया जाना है। वाइड फील्ड इंफ्रारेड सर्वे टेलीस्कोप (डब्ल्यूएफआईआरएसटी) हबल दूरबीन से ज्यादा बड़ी आंख वाले दूरबीन के रूप में काम करेगा।
 
हबल के कैमरों के जितना ही संवेदनशील डब्ल्यूएफआईआरएसटी का 300 मेगापिक्सल वाइड फील्ड उपकरण आकाश के किसी हिस्से की 100 गुना बड़ी तस्वीर खींचेगा।
 
अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी के मुताबिक इसका मतलब है कि डब्ल्यूएफआईआरएसटी से भेजी गई एक तस्वीर में हबल से भेजी गई 100 तस्वीरों के बराबर जानकारी होंगी।
 
अमेरिका में प्रिंसटन विश्वविद्यालय में डब्ल्यूएफआईआरएसटी के विज्ञान कार्यकारी समूह के सह अध्यक्ष और प्रोफेसर डेविड स्पर्गेल ने कहा कि हबल से भेजी गई तस्वीर दीवार पर एक अच्छे पोस्टर के जैसी होती है जबकि डब्ल्यूएफआईआरएसटी से भेजी गई तस्वीर आपके घर की पूरी दीवार की तस्वीर लेगा।
 
नासा ने बताया कि इस अभियान से ब्रह्मांड की इतनी बड़ी तस्वीर मिलेगी, जैसी पहले कभी नहीं मिली होगी जिससे खगोलविदों को ब्रह्मांड के कई बड़े रहस्यों का खुलासा करने में मदद मिलेगी। (भाषा)
 

Show comments

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

पराली पर शिवराज की 'क्लीनचिट' से गदगद हुई AAP! अब आप को कृषि मंत्री की कुर्सी जाने की चिंता

"सावरकर पर अपमानजनक टिप्पणी बर्दाश्त नहीं!" शिवसेना शिंदे गुट ने फाड़े सोनिया गांधी की किताब के पन्ने

दाहोद में CM पटेल का तीन दिवसीय दौरा, आदिवासी परिवारों के घर भोजन और युवाओं से संवाद

सरेंडर नहीं करूंगा, अल्‍लाह के पास जाऊंगा, सुरक्षाबलों ने लतीफ भट्ट को भेज दिया दोजख

सिवनी में ASP दीपक मिश्रा ने होटल में कपल को धमकाया, लड़के के बैग में गांजा रखने की धमकी, होटल संचालक से 50 हजार रुपये महीने मांगने का आरोप

अगला लेख