ramcharitmanas

नासा के प्रोब ने प्लूटो के बेहद करीब से ली गईं सर्वश्रेष्ठ तस्वीरें भेजीं

Updated: सोमवार, 30 मई 2016 (14:48 IST)
वॉशिंगटन। नासा के 'न्यू होराइजन्स' नामक अंतरिक्ष प्रोब ने प्लूटो की सतह की सबसे ज्यादा हैरान कर देने वाली और करीबी तस्वीरें पृथ्वी पर भेजी हैं। नासा ने कहा कि यह लंबे समय में प्लूटो की धरती का सबसे विस्तृत दृश्य है।


पिछले साल 14 जुलाई को जब यह अंतरिक्ष यान प्लूटो के पास से गुजरा था तब इसके द्वारा ली गई तस्वीरों की गुणवत्ता उच्च कोटि की है। ये उस गोलार्ध की तस्वीरें हैं, जो इस अंतरिक्ष यान के सामने था।
 
80 मीटर प्रति पिक्सल के रेजोल्यूशन वाला यह मोजेइक वैज्ञानिकों को जनता को प्लूटो पर मौजूद विभिन्न क्षेत्रों की बारीकियों की पड़ताल का शानदार अवसर देता है। ये तस्वीरें इन क्षेत्रों के सृजन और इनके आकार के पीछे की प्रक्रियाओं का भी निर्धारण करती हैं।
 
'न्यू होराइजन्स' के प्रमुख अन्वेषक एलन स्टर्न ने कहा कि तस्वीर वाला यह नया उत्पाद उनके अंदर प्लूटो पर एक और अभियान पर जानने की और इन तस्वीरों की तरह वहां की पूरी सतह की उच्च रेजोल्यूशन वाली तस्वीरें लेने की इच्छा जगाता है।
 
नासा ने एक वीडियो भी जारी किया है, जो मोजेइक के उपर से नीचे तक के दृश्य दिखाता है। यह प्लूटो पर रास्ते में आने वाली विभिन्न सतहों का दृश्य दिखाता है। (भाषा)
Show comments

कालीघाट मंदिर में BJP CM शुभेंदु अधिकारी ने खाया Fish Bhog

BRICS Summit 2026 : PM मोदी और पुतिन की अहम मुलाकात, डिफेंस और एनर्जी सहयोग पर अहम फैसले

Electric Scooter : 1.18 लाख में 132 किमी की रेंज! Kinetic DX Plus का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, फीचर्स भी दमदार

8 लाख रुपए तक सस्ती Mahindra XEV 9S और XEV 9e, क्या BaaS में EV खरीदना फायदे का सौदा है?

अमेरिका में बड़ा चुनावी दांव: ट्रंप का ऐलान- हर वयस्क नागरिक को मिलेंगे 5000 डॉलर

सभी देखें

मुख्‍यमंत्री मोहन यादव ने लाड़ली बहनों को दी सौगात, खातों में ट्रांसफर किए 1835 करोड़ रुपए

पश्चिम बंगाल में बड़ी कार्रवाई, 252 मदरसे होंगे बंद, 100 मदरसों को थमाया नोटिस, शुभेंदु सरकार ने क्‍यों लिया यह फैसला?

अभिजीत दीपके ने खुद को बताया MP का CM, प्रदेश सरकार पर कसा तंज, शेयर किया X पर इस्तीफा, क्‍यों जताया PM मोदी का आभार?

BRICS Summit 2026: शी जिनपिंग ने ग्लोबल साउथ को मजबूत करने पर दिया जोर, पेश कीं 5 पहल

AI को लेकर क्यों छिड़ी बहस? अमोडेई की चेतावनी के समर्थन में आए मस्क और ऑल्टमैन

अगला लेख