Hanuman Chalisa
✕

संजीव कपूर ने खोला मोदी का यह बड़ा राज

Updated: सोमवार, 12 फ़रवरी 2018 (11:00 IST)
दुबई। जाने-माने शेफ संजीव कपूर का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मीन-मेख कर खाने वालों में से नहीं हैं और वे भोजन और जायके के साथ प्रयोग करते हैं, बशर्ते वह शाकाहारी हो।
 
 
कपूर ने मोदी की यूएई यात्रा के दौरान उनके लिए भोजन तैयार किया। कपूर ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी विभिन्न तरह के व्यंजन चखने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं, बशर्ते उसमें मांस या अंडा नहीं हो। 
 
उन्होंने कहा कि मोदी को कोई एलर्जी नहीं है इसलिए उनका भोजन तैयार करना आसान होता है। उनकी थाली में डोसा, चुकंदर से बना कबाब तथा आसानी से तैयार होने वाला भारतीय भोजन दाल-चावल अक्सर होता है।
 
‘गल्फ न्यूज’ ने संजीव कपूर के हवाले से कहा कि मोदी सामान्य शाकाहारी भोजन पसंद करते हैं और उनका मानना है कि भोजन अन्य देशों और उनकी संस्कृतियों के बारे में सीखने का अच्छा तरीका है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने दौरे में उन्हें भोजन के बारे में एक या दो चीजें सिखाई हैं। 
 
उन्होंने कहा कि हम पराठों के बारे में बातें कर रहे थे और उन्होंने मुझे इस पराठे के बारे में बताया, जो कि सहजन से तैयार होता है। यह सुनने में रोचक लगा और मैंने उन्हें बताया कि मैं इसे अपने रसोई में बनाऊंगा। (भाषा)

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

नोएडा में बनेगा IIT कानपुर का डीप टेक यू-हब, 281 करोड़ रुपए से बदलेगी यूपी के स्टार्टअप्स की तस्वीर

ढाका समेत बांग्लादेश के 28 जिलों में भड़की हिंसा, मोहम्मद यूनुस के पैतृक घर को लगाई आग

LIVE: जिनपिंग से मिले ट्रंप और पुतिन

कहां है चक्रवात अकवान, क्या है इसकी रफ्तार, आंध्र तट से कब टकराएगा?

चुनाव का बहिष्कार नहीं, खामियां उजागर करना ही रणनीति, शिकागो विश्वविद्यालय में बोले राहुल गांधी

अगला लेख