suvichar

प्रधानमंत्री मोदी बोले, मुझे सादा शाकाहारी भोजन पसंद...

Updated: बुधवार, 7 फ़रवरी 2018 (22:38 IST)
दुबई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत की ऊर्जा सुरक्षा तथा संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) से बुनियादी ढांचा क्षेत्र में निवेश खाड़ी देशों के नेताओं के साथ चर्चा का मुख्य विषय होगा। शनिवार से यूएई की दो दिवसीय यात्रा से पहले ‘गल्फ न्यूज एक्सप्रेस’ को दिए साक्षात्कार में मोदी ने इसके साथ अपनी दिनचर्या के बारे में बताते हुए कहा कि वे चार से छह घंटे सोते हैं और उन्हें सादा शाकाहारी भोजन पसंद है।


अपनी यात्रा के बारे में उन्होंने कहा कि वे शेख मोहम्मद बिन रशीद अल मखतूम, यूएई के उप राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री तथा दुबई के शासक शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान, अबूधाबी के शाहजादे तथा यूएई सशस्त्र बल के उप सर्वोच्च कमांडर से मुलाकात करेंगे।

मोदी ने कहा कि भारत में ऊर्जा सुरक्षा तथा बुनियादी ढांचा निवेश मुख्य विषय होगा, जिस पर संयुक्त अरब अमीरात के नेतृत्व के साथ चर्चा होगी। संयुक्त अरब अमीरात से भारत में निवेश 11 अरब डॉलर को पार कर गया है। प्रधानमंत्री ने रेखांकित किया कि संयुक्त अरब अमीरात में भारतीय मूल के 30 लाख से अधिक लोग हैं। भारतीय समुदाय ने दोनों देशों के बीच पुल का काम किया है और मुझे उम्मीद है कि मेरी यात्रा से इन संबंधों में और प्रगाढ़ता आएगी।

यह पूछे जाने पर उन्होंने कोई छुट्टी ली है, मोदी ने कहा, मैंने न तो मुख्यमंत्री के रूप में और न ही प्रधानमंत्री के रूप में कोई अवकाश लिया। हालांकि मुझे अपने काम से देशभर में यात्रा करनी होती है और लोगों से बात करनी होती है। उनकी खुशी, दु:ख और आकांक्षाओं को जानने का मौका मिलता है।

सोने की आदत और दैनिक दिनचर्या के बारे में पूछे जाने पर 67 साल के प्रधानमंत्री ने कहा, मैं चार से छह घंटे की नींद लेता हूं, जो काम पर निर्भर करता है, लेकिन मैं हर रोज गहरी नींद लेता हूं। वास्तव में बिस्तर पर जाते ही मैं कुछ ही मिनटों में सो जाता हूं।

उन्होंने कहा, मैं सोते समय कोई चिंता करते नहीं सोता और रोज सुबह तरोताजा होकर जागता हूं और नए दिन का स्वागत करता हूं। मोदी ने कहा कि उनके दिन की शुरुआत योग से होती है। उन्होंने कहा, मैं नरेंद्र मोदी मोबाइल एप पर नागरिकों की टिप्पणी और प्रतिक्रिया को देखता हूं। यह देशभर के लोगों से जुड़े रहने का एक बेहतरीन तरीका है।

मोदी ने कहा, बिस्तर पर जाने से पहले मेरे पास भेजे गए दस्तावेज को देखता हूं। मैं अगले दिन की बैठकों की भी तैयारी करता हूं। पसंदीदा भोजन के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, मैं खाने का बहुत शौकीन नहीं हूं। मैं रोज साधारण शाकाहारी भोजन पसंद करता हूं।

यह पूछे जाने पर कि कौन से एक व्यक्ति ने उन्हें सबसे अधिक प्रभावित किया, प्रधानमंत्री ने कहा कि कई लोगों ने उन्हें प्रभावित किया। उन्होंने इस संदर्भ में स्वामी विवेकानंद, सरदार वल्लभ भाई पटेल, महात्मा गांधी, भगत सिंह, डॉ. बाबा साहेब अम्बेडकर के साथ बेंजामिन फ्रैंकलिन का नाम लिया। (भाषा)

Show comments

2.50 लाख रुपए में आएगी Royal Enfield की नई Adventure Bike! Himalayan 440 में मिलेंगे 443cc इंजन और 21-इंच व्हील

₹1.10 लाख में आया नया Electric Scooter, 243 KM की रेंज और 70 लीटर स्टोरेज ने मचाई हलचल

अलर्ट हो जाओ इंदौर... बड़ी होटलों- डेयरियों में दूध के प्रोडक्‍ट्स असुरक्षित, जांच के बाद आई रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे

क्या होती है टेस्टोस्टेरोन जांच? अमेरिका में सैनिकों के लिए इसे क्यों किया गया अनिवार्य

जेंडर चेंज कर पुरुष से बनी औरत, किन्‍नर लेडी अघोरी के बारे में हो रहे कई खुलासे, उज्‍जैन में चिता का मांस खाने पर हुई थी FIR

सभी देखें

राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO बने एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा, अब सामने होंगी ये बड़ी चुनौतियां

यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की से मिले विदेश मंत्री जयशंकर, जानिए किन मुद्दों पर हुई चर्चा

कान्हा की नगरी में गूंजा कृष्ण नाम, जन्मभूमि से निकली भव्य श्रीकृष्णोत्सव शोभायात्रा, भक्तों का उमड़ा सैलाब

'योगी बाबा आयो है, 1051 करोड़ लायो है', श्रीकांत शर्मा ने गिनाए ब्रज के विकास कार्य; बोले- जहां कीचड़ था, वहां बनी सड़कें

गोरखपुर में शिक्षक दिवस पर 81 शिक्षकों को सम्मानित करेंगे CM योगी, देखें पूरी डिटेल

अगला लेख