dharma sangrah
✕

पीएम मोदी बोले, AI के लिए संचालन व्यवस्था मानक बनाने के लिए वैश्विक प्रयासों की जरूरत

उन्होंने कहा कि हमें एआई संचालित भविष्य के लिए अपने लोगों को कुशल बनाने और नए काम के तरीकों के लिए उन्हें तैयार करने में निवेश करने की जरूरत है।

Updated: मंगलवार, 11 फ़रवरी 2025 (16:48 IST)
Narendra Modi in Paris: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Mod) ने मंगलवार को कृत्रिम मेधा (AI) के लिए संचालन व्यवस्था और मानक स्थापित करने को लेकर सामूहिक वैश्विक प्रयासों का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि साझा मूल्यों को बनाए रखने और जोखिमों से निपटने के लिए यह जरूरी है।ALSO READ: मोदी से गले मिले मैक्रों, कड़ाके की ठंड में भारतीयों ने किया जोरदार स्वागत
 
मोदी और मैक्रों की सह-अध्यक्षता : मोदी ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ कृत्रिम मेधा पर आयोजित शिखर सम्मेलन की सह-अध्यक्षता करते हुए कहा कि एआई राजनीति, अर्थव्यवस्था, सुरक्षा और समाज को बदल रहा है।ALSO READ: अमेरिकी यात्रा से पहले डोनाल्ड ट्रंप को लेकर क्या बोले प्रधानमंत्री मोदी?

प्रधानमंत्री ने कहा कि संचालन व्यवस्था और मानकों को स्थापित करने के लिए सामूहिक वैश्विक प्रयासों की आवश्यकता है, जो हमारे साझा मूल्यों को बनाए रखें, जोखिमों को दूर करें और भरोसे का निर्माण करें।
नौकरियां खत्म होने की कोई आशंका नहीं : प्रधानमंत्री ने कहा कि कृत्रिम मेधा इस सदी में मानवता के लिए रूपरेखा लिख रही है। मोदी ने कृत्रिम मेधा के कारण नौकरियां खत्म होने की आशंकाओं का जिक्र करते हुए कहा कि इतिहास गवाह है कि प्रौद्योगिकी के कारण काम खत्म नहीं होता बल्कि उसकी प्रकृति बदल जाती है और नई तरह की नौकरियां सृजित होती हैं। उन्होंने कहा कि हमें एआई संचालित भविष्य के लिए अपने लोगों को कुशल बनाने और नए काम के तरीकों के लिए उन्हें तैयार करने में निवेश करने की जरूरत है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

90 लाख की BYD Denza D9 भारत में लॉन्च, एक चार्ज में चलेगी 730KM, Vellfire को देगी टक्कर

पाकिस्तान बॉर्डर पर उतरे भारत के 'फौलादी रोबोट डॉग्स'! न सोते हैं, न थकते हैं और न लगती है -40°C की ठंड; जानिए इनकी ताकत

Electric Scooter : भारत में आ सकता है VinFast का नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर और बाइक, Ola-Ather को मिलेगी नई चुनौती

Xiaomi 18 Pro Series : Xiaomi का बड़ा धमाका, 17 नवंबर को लॉन्च होंगे 7 नए प्रोडक्ट, जानिए क्या होगा खास

परिसीमन विधेयक और संसद के विशेष सत्र पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान, जानें क्यों इस बिल को लाने की तैयारी में है सरकार

सभी देखें

Israel Iran Tensions : क्या ईरान पर फिर बरसेगी अमेरिकी मिसाइलें, नेतन्याहू ने ट्रंप पर बनाया हमले का दबाव!

प्रयागराज संगम तट पर विदेशी मेहमानों का डेरा, साइबेरियन पक्षियों की अठखेलियों ने बढ़ाई रौनक, चमकी स्थानीय अर्थव्यवस्था

Mahadev App Case: महादेव सट्टा ऐप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को ED ने किया गिरफ्तार, रायपुर कोर्ट में पेश

PM मोदी ने मैसूर में देश के पहले LED Dome तारामंडल 'कॉसमॉस' का किया उद्घाटन, युवाओं के लिए खुलेंगे अंतरिक्ष विज्ञान के नए अवसर

Tigri Ganga Mela 2026 : 17 कलाकार और 16 शिक्षण संस्थान सजाएंगे सांस्कृतिक मंच, जानिए कब होंगे खास कार्यक्रम

अगला लेख