suvichar

म्यांमार में मोदी बोले, हम कड़े फैसले लेने में डरते नहीं...

Updated: बुधवार, 6 सितम्बर 2017 (19:53 IST)
भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी म्यांमार की राजधानी यंगून में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए कहा ...
 
* म्यांमार के सभी नागरिकों को ग्रांटिंग वीजा देंगे। 
* भारत और म्यांमार का एक दूसरे पर भरोसा है। यह भरोसा सैकड़ों वर्षों में बढ़ा है। 
* हमने भारतीय जेलों में बंद म्यांमार के 40 मछुआरों को छोड़ने का फैसला भी कर लिया है। वे जल्द ही अपने परिजनों से मिल सकेंगे। 
* हमने 2014 में सार्क सैटेलाइट का वादा किया था, उसे इस साल लांच किया। 
* हमारे पास जो है उसे मिल बांटकर खाने में हमें आनंद आता है। 
* मदद के लिए हम पासपोर्ट का रंग नहीं देखते। हमें दुनिया में बसे सभी भारतीयों की चिंता है। 
* हमने नेपाल के भूकंप और मालदीव के जलसंकट के समय हम उनके साथ खड़े रहे। 
* दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक संबंध मजबूत करेंगे। 
* किसानों की आमदनी बढ़ाने पर काम चल रहा है।
* भारत बदल रहा है, आगे बढ़ रहा है।  
* देश के लोगों का भरोसा बढ़ा कि भारत बदल रहा है। 
* हमारे लिए दल से बड़ा देश है। 
* देश हित में हम कड़े फैसले लेने में भी पीछे नहीं हटते। 
* सर्जिकल स्ट्राइक, नोटबंदी और जीएसटी का फैसला बिना किसी डर के लिया। 
* तीन साल में परिवर्तन के नए दौर की शुरुआत। 
* हम सभी विकासशील देशों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं।
* हम सिर्फ अपना ही फायदा नहीं देखते। 
 
* हम भारत को सांप्रदायिकता और भ्रष्टाचार से मुक्त बनाएंगे। 
* विदेश मंत्री के रूप नरेन्द्र मोदी सुषमा स्वराज की जमकर सराहना की। 
* पूरी दुनिया में भारत से जुड़े लोग बेहिचक सुषमा जी संपर्क करते हैं और उन्हें मदद मिलती है। 
* भारतीय मूल के लोगों के लिए भारत के दरवाजे चौबीसों घंटे खुले हैं। 
* पासपोर्ट वीजा की समस्या हो, भारत के दरवाजे हमेशा खुले हैं। 
* प्रवासी भारत के विकास में योगदान दे रहे हैं। 
* युवा वर्ग और ज्यादा सक्रिय होकर सहयोग कर रहा है।
* पिछले साल हमने 'भारत जानो प्रतियोगिता' शुरू की। जिसमें भारतीय मूल के लोगों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।

* इसी पवित्र धरती की मांडले जेल में लोकमान्य तिलक ने गीता रहस्य की रचना की थी। 
* स्वतंत्रता आंदोलन में क्रांतिकारियों के म्यांमार दूसरा घर था। 
* बहादुर शाह जफर को भी दो गज जमीन यहीं मिली थी। 
* भारतीय मूल लोगों से मिलकर मुझे बहुत अच्छा लगता है। मुझे हर किसी का प्यार मिला। 
* दुनिया में बसे भारतीय हमारे राष्ट्रदूत हैं। 
* आप भारत के विकास से ठोस रूप से जुड़े हुए हैं। 
* भारत और म्यांमार की सीमाएं ही नहीं बल्कि एक दूसरे की भावनाएं भी एक दूसरे से जुड़ी हुई हैं। 
* म्यांमार को भगवान ब्रह्मा की स्थली भी कहा जाता है। 
* म्यांमार की पुण्यभूमि ने गोयनकाजी के माध्यम से विपश्यना का अनुपम उपहार दिया। 
* भारत का स्वतंत्रता आंदोलन का इतिहास बिना म्यांमार को नमन किए बिना पूरा नहीं हो सकता। 
* यहीं पर सुभाषचंद्र बोस ने कहा था कि तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा।
* म्यांमार में 25 लाख भारतीय रहते हैं। 
 
* विरासत के सेतु हैं यहां बसे भारतीय।
* मोदी ने कहा कि मैं यहां लघु भारत के दर्शन कर रहा हूं। 
* म्यांमार में भारत 10वां सबसे बड़ा निवेशक देश है।
Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख