Hanuman Chalisa
✕

मोदी ब्रिक्स सम्मेलन में भाग लेने के लिए श्यामन पहुंचे

Updated: रविवार, 3 सितम्बर 2017 (22:38 IST)
श्यामन (चीन)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ब्रिक्स सम्मेलन में भाग लेने के लिए आज यहां पहुंचे। विमानतल पर मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया। बाद में मोदी बड़ी संख्या में मौजूद भारतीय समुदाय के लोगों से भी उत्साह के साथ मिले।  
 
अपनी यात्रा के दौरान वह सदस्य देशों के बीच साझेदारी को मजबूत बनाने के एजेंडा के समर्थन के वास्ते समूह के नेताओं के साथ ‘रचनात्मक चर्चा और सकारात्मक नतीजे’’ के प्रति आशान्वित हैं।
 
अपनी दो दिवसीय यात्रा के दौरान मोदी के रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और ब्रिक्स के अन्य नेताओं के साथ कई द्विपक्षीय बैठकें करने की भी उम्मीद है। 
 
चीन द्वारा आमंत्रित मिस्र जैसे देशों के नेताओं से भी मोदी की मुलाकात होने की उम्मीद है। चीन ने मिस्र, केन्या, तजाकिस्तान, मेक्सिको और थाईलैंड को सम्मेलन में अतिथि देशों के रूप में आमंत्रित किया है।
 
प्रधानमंत्री ने इस चीनी शहर के अपने दौरे के मद्देनजर कहा 'मैं गोवा शिखर सम्मेलन के नतीजों के आधार पर आगे बढ़ने को उत्सुक हूं। मैं रचनात्मक चर्चा और सकारात्मक नतीजे के प्रति भी उत्सुक हूं जो चीन की अध्यक्षता में मजबूत ब्रिक्स भागीदारी के एजेंडा का समर्थन करेगा।’
 
प्रधानमंत्री ब्राजील-रूस-भारत-चीन-दक्षिण अफ्रीका (ब्रिक्स) सम्मेलन में भाग लेने के लिए उस समय पहुंच रहे है जब कुछ ही दिन पहले भारत और चीन के बीच डोकलाम मुद्दे पर 73 दिनों से जारी गतिरोध समाप्त हुआ है और दोनों देशों ने अपनी सेनाएं डोकलाम से हटाने पर सहमति जताई। मोदी ने ब्रिक्स पर कहा कि उनके पास ब्रिक्स सम्मेलन के इतर नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें करने का अवसर है।
 
प्रधानमंत्री ने कहा ‘भारत ब्रिक्स की भूमिका को बहुत महत्व देता है जिसने प्रगति और शांति के लिए अपनी साझेदारी का दूसरा दशक शुरू किया है। विश्व में शांति और सुरक्षा को बनाये रखने तथा वैश्विक चुनौतियों से निपटने में ब्रिक्स की महत्वपूर्ण भूमिका है।’
 
मोदी ने कहा कि पांच सितम्बर को चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की मेजबानी में होने वाली ‘ब्रिक्स इमर्जिंग मार्केट एंड डेवलपिंग कंट्री डायलाग’में वह ब्रिक्स के साझेदारों समेत नौ अन्य देशों के नेताओं के साथ बातचीत को लेकर उत्सुक है। उन्होंने कहा कि  हम ब्रिक्स बिजनेस परिषद के साथ भी रूबरू होंगे।’ (भाषा)
Show comments

Electric Scooter : Bajaj Chetak, TVS, Hero, Honda और Suzuki, Ather और River की उड़ी नींद, Vespa का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर मचाने आया तहलका

Nvidia केस में मेगास्पीड की एंट्री से हड़कंप, क्‍या चीन से लेकर सिंगापुर और अमेरिका तक फैला है नेटवर्क?

सोनिया गांधी की नीतीश पर टिप्पणी से बवाल, भड़की JDU, जानिए ऐसा क्या लिख दिया कांग्रेस नेता ने

Assam Train Accident : सिग्नल रेड है ब्रेक नहीं लग रहा, लोको-पायलट के ये बोलते ही आई धड़ाम की आवाज, असम रेल हादसे का सामने आया Video

सरकारी नौकरी वालों पर गि‍र सकती है गाज, समय से पहले र‍िटायर कर सकती है सरकार, क्‍या कहा सुप्रीम कोर्ट ने?

सभी देखें

भारत की वीजा व्यवस्था में बड़ा बदलाव, 13 से घटकर 9 हुईं मुख्य श्रेणियां, आवेदन फॉर्म भी होंगे आसान

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में बड़ा आतंकी हमला, DSP और सब-इंस्पेक्टर समेत 10 पुलिसकर्मियों की मौत

बिरसा मुंडा जयंती पर MP को बड़ी सौगात देंगे CM मोहन यादव, 1353 करोड़ की सिंचाई परियोजना का करेंगे लोकार्पण

अयोध्या दीपोत्सव में 220 टन रेत से बना भव्य 'राम दरबार', 58 फुट लंबी कलाकृति ने रचा विश्व रिकॉर्ड

CM योगी का बड़ा फैसला, 1057 नवचयनित दरोगाओं की 84.56 करोड़ रुपये की रिकवरी माफ, जानिए किसे मिलेगा फायदा

अगला लेख