suvichar

मोदी का खुला आमंत्रण, वैश्विक निवेशक भारत में स्टार्ट अप इको सिस्टम से ज्यादा रिटर्न मिलेगा

Updated: मंगलवार, 29 अक्टूबर 2019 (23:56 IST)
रियाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को यहां फ्यूचर इनवेस्टमेंट इंस्टीटियूट फोरम के तीसरे सत्र को संबोधित करते हुए वैश्विक निवेशकों और विशेष रूप से खाड़ी क्षेत्रों के निवेशकों से भारत में स्टार्ट अप इको सिस्टम का लाभ उठाने की अपील की। 
 
मोदी ने कहा, भारत स्टार्ट अप इको सिस्टम की सूची में आज विश्व में तीसरे पायदान पर है और टू्टियर और थ्री टियर शहरों में भी स्टार्ट अप तेजी से उभर रहा है। भारत में कई स्टार्ट अप विदेशों में निवेश कर रहे हैं। इसलिए मैं सभी वैश्विक निवेशकों से भारत के इको सिस्टम का लाभ उठाने का आग्रह करता हूँ।
 
दरअसल इस बैठक की मेजबानी सऊदी के किंग कर रहे है। मोदी ने कहा कि आज विश्व में ‘व्यापार अनुकूल' शासन प्रणाली की आवश्यकता है। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत और सऊदी अरब के बीच हजारों वर्ष से रिश्ता है। 
 
उन्होंने कहा, एक दूसरे के साथ हमें अपनापन लगता है और परंपरागत रिश्तों ने भारत और सऊदी की साझेदारी को वास्तव में अधिक मजबूत किया है। मोदी ने कहा हमने 50 खरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने के लिए खाका तैयार किया है। हम केवल व्यापार को आसान बनाने के लिए प्रतिबद्ध नहीं हैं बल्कि जीवन को आसानी से जीने के लिए भी काम कर रहे हैं।
 
उन्होंने इस दौरान वैश्विक निवेशकों से भारत में उभरते हुए स्वास्थ्य क्षेत्र में भी निवेश करने की अपील की। मोदी ने कहा, हमने वर्ष 2022 तक नया भारत बनाने की रुपरेखा तैयार की है और मजबूत भारत वैश्विक शांति के लिए प्रतिबद्ध होगा।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख