dharma sangrah
✕

सिरिसेना से मिले प्रधानमंत्री मोदी, पारस्परिक हित के द्विपक्षीय मुद्दों पर की चर्चा

Updated: रविवार, 9 जून 2019 (15:16 IST)
कोलंबो। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरिसेना से मुलाकात कर पारस्परिक हित के द्विपक्षीय मुद्दों पर की चर्चा की।
 
द्वीप देश में अप्रैल में ईस्टर के दिन हुए बड़े आतंकवादी हमले के बाद श्रीलंका की यात्रा करने वाले मोदी पहले विदेशी नेता हैं। इन हमलों में 250 से ज्यादा लोग मारे गए थे। हमलों के मद्देनजर मोदी की इस यात्रा को श्रीलंका के साथ एकजुटता से खड़े रहने के भारत के संकेत के रूप में माना जा रहा है।
 
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने ट्वीट किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरिसेना ने पारस्परिक हित के द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा की। सिरिसेना ने प्रधानमंत्री के सम्मान में भोज का आयोजन किया।
 
इससे पहले श्रीलंका के राष्ट्रपति भवन में मोदी का भव्य स्वागत हुआ। इस दौरान श्रीलंका के राष्ट्रपति सिरिसेना खुद को और प्रधानमंत्री मोदी को बारिश से बचाने के लिए छाता पकड़े हुए थे। (भाषा)

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

चीन में जिनपिंग, ट्रंप और पुतिन की ऐतिहासिक बैठक, क्या बदल जाएगा दुनिया का समीकरण? भारत पर भी पड़ेगा असर

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव

चक्रवाती तूफान 'अक्वान' का असर: बंगाल के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

सिलीगुड़ी से दार्जिलिंग पहाड़ तक पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: 50 इंस्पेक्टरों के तबादले

अलीपुरद्वार में शुभेंदु अधिकारी ने किया एसटी गर्ल्स हॉस्टल का दौरा, बिरसा मुंडा की प्रतिमा का अनावरण

अगला लेख