shradh paksha
✕

मालदीव में मोदी ने चली यह कूटनीति, राष्ट्रपति को दिया यह तोहफा

Updated: शनिवार, 8 जून 2019 (21:37 IST)
माले। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि भारत लोगों के बीच संबंधों को प्रगाढ़ करने के लिए मालदीव के राष्ट्रपति इब्राहीम मोहम्मद सोलिह के देश में खेल को बढ़ावा करने के मिशन में मदद करेगा।
 
मालदीव दौरे पर गए मोदी ने क्रिकेट विश्व कप में खेल रहे भारतीय खिलाड़ियों के हस्ताक्षर वाला बल्ला सोहिल को भेंट किया। मोदी ने कहा कि क्रिकेट से जुड़ाव! मेरे मित्र राष्ट्रपति सोलिह क्रिकेट के प्रशंसक हैं इसलिए मैं उन्हें क्रिकेट विश्व कप 2019 में खेल रही भारतीय टीम के हस्ताक्षर वाला बल्ला भेंट कर रहा हूं।
 
इससे पहले विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को कहा था कि भारत मालदीव के क्रिकेट खिलाड़ियों को ट्रेनिंग में और इसे खेल के अपेक्षित स्तर तक लाने के लिए मदद कर रहा है। विदेश सचिव विजय गोखले ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा था कि भारत इस दक्षिण एशियाई देश में एक स्टेडियम के निर्माण की तैयारी भी कर रहा है जिसके लिए भी उन्होंने अनुरोध किया है।
 
अप्रैल में सेालिह बेंगलुरु में इंडियन प्रीमियर लीग मैच भी देखने पहुंचे थे और फिर उन्होंने मालदीव में भी एक क्रिकेट टीम बनाने की इच्छा व्यक्त की थी तथा इसके लिए अपनी टीम की ट्रेनिंग के मद्देनजर भारत की सहायता की मांग की।
 
गोखले ने कहा कि उनके अनुरोध में मालदीव में एक क्रिकेट स्टेडियम बनाना भी है, हम इस पर विचार कर रहे हैं। मंत्रालय मालदीव के क्रिकेटरों को ट्रेनिंग देने के लिए भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (बीसीसीआई) के साथ काम कर रहा है।
 
उन्होंने कहा कि मालदीव के क्रिकेटरों को ट्रेनिंग देने, कोचिंग कार्यक्रम आयोजित करने और किट मुहैया कराने के लिए बीसीसीआई के एक दल ने मई के शुरू में मालदीव का दौरा किया।
 
सोलिह के बेंगलुरु दौरे पर उन्हें भारतीय क्रिकेट कप्तान विराट कोहली, पूर्व कप्तान महेंद्रसिंह धोनी और आईपीएल के मुख्य परिचालन अधिकारी हेमांग अमीन ने जर्सी भी भेंट की थी। इस मौके पर बीसीसीआई के महाप्रबंधक सबा करीम सहित शीर्ष अधिकारियों ने मालदीव के पूरे दल को प्रस्तुतीकरण दिया था। मालदीव क्रिकेट बोर्ड 1998 में एशियाई क्रिकेट परिषद का सदस्य बना और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद से मान्यता प्राप्त है। (भाषा)

Show comments

Tata की इस कार पर 3 लाख से ज्यादा डिस्काउंट, पुरानी गाड़ियों पर मिल रहा बड़ा फायदा, Harrier EV भी सस्ती

China : लद्दाख को लेकर चीन की कुटिल करतूत, बताया भारत का अवैध कब्जा, 28 जगहों के नाम बदलने पर भड़का

Electric Scooter : सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर के साथ रोजाना का सफर होगा आसान, मिलेगी 130 KM की रेंज, जान लीजिए दूसरे फीचर्स

Vande Bharat Sleeper Train : अब 24 कोच वाली ट्रेन में होगा सफर, 1,224 यात्रियों को मिलेगी जगह, जानिए हॉट शॉवर और पैंट्री समेत सभी सुविधाएं

एस. जयशंकर ने क्यों दी '4F संकट' की चेतावनी? जानिए इंदिरा गांधी ने 1966 में भारत को ऐसे ही संकट से कैसे निकाला था

सभी देखें

MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, सुखबीर सिंह बने CM के प्रमुख सचिव, कई जिलों के कलेक्टर बदले

गर्भवती पत्रकार ने राहुल गांधी पर लगाए गंभीर आरोप, मेरा हाथ पकड़ा, मुझे धक्का दिया

2029 में फिर करारी हार के लिए रहें तैयार, अमित शाह की राहुल गांधी को चुनौती, SIR विरोध पर भी साधा निशाना

बिहार के हाजीपुर में गंगा नदी में पलटी नाव, 11 की मौत, 15 से 20 लोग सवार थे

Mamata Banerjee : ममता बनर्जी पर हमले की कोशिश, TMC का दावा- चाकू छिपाकर लाई थी महिला

अगला लेख