shradh paksha
✕

उ. कोरिया के करीब एक हजार लोगों का निजी डाटा चोरी

Updated: शुक्रवार, 28 दिसंबर 2018 (23:51 IST)
टोक्यो। उत्तर कोरिया छोड़कर दक्षिण कोरिया में रहने वाले करीब 1,000 लोगों का निजी डाटा चुरा लिया गया है। दक्षिण कोरिया में पुनर्वास मामलों को देखने वाले मंत्रालय के एक कम्प्यूटर को हैक करके निजी सूचनाएं चुराई गई हैं। मंत्रालय को 19 दिसंबर को हैकिंग के बारे में जानकारी मिली थी।
 
 
दक्षिण कोरिया की योन्हप न्यूज एजेंसी के अनुसार उत्तर कोरिया से बाहर निकलने वाले 997 लोगों के नाम, उनकी जन्मतिथि और पता चुरा लिए गए हैं। एक विशेष कोड से कम्प्यूटर हैक करके ये डाटा चुनाए गए हैं।
 
उत्तर कोरिया का सरकारी मीडिया दक्षिण कोरिया में रहने वाले ऐसे उत्तर कोरियाई लोगों को प्राय: धमकी देता रहा है, जो किम जांग उन सत्ता के खिलाफ मुंह खोलते हैं। दक्षिण कोरिया सरकार ने इस हैकिंग को लेकर फिलहाल उत्तर कोरिया पर शक जाहिर नहीं किया है। साइबर सुरक्षा मामलों के विशेषज्ञ हालांकि उत्तर कोरिया की ओर से हैकिंग के मामलों को लेकर सोल को अगाह कर चुके हैं।
 
विशेषज्ञों के अनुसार डाटा चोरी की वजह से उत्तर कोरिया में रहने वाले ऐसे लोगों को अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता है जिनकी दक्षिण कोरिया में निजी जानकारियां लीक हुई हैं। मंत्रालय को 19 दिसंबर को हैकिंग के बारे में जानकारी मिली थी। (भाषा)

Show comments

असम में पूर्व अग्निवीरों को मिलेगा आरक्षण, कैबिनेट ने लिया बड़ा फैसला, Green Cess पर क्‍या बोले CM हिमंत?

GST में हो सकता है बड़ा बदलाव, क्‍या गिरफ्तारी पर लगेगी रोक? कब होगी Council की अहम बैठक?

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का बड़ा ऐलान, बताया बंगाल में कब लागू होगा UCC

Rajya Sabha Election: बीजेपी ने चली बड़ी सियासी चाल, बंगाल और उत्तराखंड के लिए इन चेहरों पर लगाया दांव

'आतंकियों के लिए आंसू, पर देश के हीरो पर चुप्पी क्यों?' कैप्टन स्मित की बहादुरी पर सुधांशु त्रिवेदी का गांधी परिवार पर तंज

सभी देखें

असम में पूर्व अग्निवीरों को मिलेगा आरक्षण, कैबिनेट ने लिया बड़ा फैसला, Green Cess पर क्‍या बोले CM हिमंत?

मुख्यमंत्री योगी के निर्देश पर लखनऊ के बाढ़ प्रभावित इलाकों में युद्धस्तर पर राहत अभियान, डीएम ने संभाली कमान

'संत रविदास नगर भदोही' से दलित-राजभर दोनों को संदेश, मुख्यमंत्री योगी ने एक नाम में जोड़ी 2 विरासत

CEC के खिलाफ दिल्ली में AAP का मार्च, सौरभ भारद्वाज हिरासत में, वायरल वीडियो पर भड़के केजरीवाल

इंडिया कारपेट एक्सपो : उत्तर प्रदेश का निर्यात 10 वर्ष में ढाई गुना बढ़कर 2 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंचा

अगला लेख