कनाडा में हिमांशी खुराना की निर्मम हत्या, पार्टनर अब्दुल गफरी पर शक
Himanshi Khurana news in hindi : कनाडा के टोरंटो में भारतीय मूल की हिमांशी खुराना की निर्मम हत्या कर दी गई। 30 वर्षीय हिमांशी का शव घर से ही बरामद किया गया। पुलिस इस मामले में हिमांशी के पार्टनर अब्दुल गफूरी की तलाश कर रही है।
पुलिस को शक है कि हिमांशी के पार्टनर अब्दुल गफूरी ने इस हत्याकांड को अंजाम दिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ वारंट जारी किया है। शुरुआती जांच में यह मामला पार्टनर के द्वारा हिंसा का मामला लग रहा है।
टोरंटो पुलिस को शुक्रवार देर रात हिमांशी की गुमशुदगी की खबर मिली थी। 19 दिसंबर की रात से हिमांशी की तलाश की जाने लगी थी। 20 दिसंबर की सुबह लगभग 6:30 बजे हिमांशी का शव एक घर के अंदर मिला।
भारतीय दूतावास ने घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि हम भारतीय युवा नागरिक हिमांशी खुराना की मृत्यु से स्तब्ध और दुखी हैं। शोक की इस घड़ी में पीड़ित परिवार के साथ हमारी संवेदनाएं हैं। भारतीय दूतावास ने पीड़ित परिवार को हर संभव मदद दिलाने का भरोसा जताया है।
edited by : Nrapendra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।....
और पढ़ें