शुक्रवार, 27 मार्च 2026
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Donald Trumps Unusual Remark on First Lady Melanias Undergarments Stuns Audience
Last Modified: वॉशिंगटन , सोमवार, 22 दिसंबर 2025 (20:02 IST)

Donald Trump की स्पीच सुन लोगों ने पकड़ा सिर, इकोनॉमी से बात मेलानिया के अंडरगारमेंट तक पहुंची

Donald Trump
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) अपनी हरकतों से सोशल मीडिया पर सुर्खियों में रहते हैं। हाल ही उनका एक भाषण भी वायरल हो रहा है। डोनाल्ड ट्रंप ने अर्थव्यवस्था पर बोलना शुरू किया, महंगाई पर सभी आरोपों को नकारा और फिर विषय से भटक गए। इकोनॉमी से शुरू हुई बात अंडरगारमेंट तक पहुंच गई। अमेरिकी राष्ट्रपति बीते शुक्रवार को अर्थव्यवस्था पर बात करने के लिए नॉर्थ कैरोलिना गए थे। 
माना जा रहा था कि वह कुछ ऐसा कहेंगे, जिससे देशवासियों को राहत मिलेगी। लेकिन हुआ इसके एकदम उलट। दरअसल, 2022 में FBI की एक कार्रवाई का जिक्र करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप बताने लगे कि उनकी वाइफ अपने अंडरगारमेंट्स को कितनी अच्छी तरह से ऑर्गेनाइज करती हैं। उन्होंने कहा कि मेरी पत्नी शायद अपने अंडरगारमेंट्स को स्टीम करती हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति का यह बयान अब तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (FBI) ने 2022 में मार-ए-लागो एस्टेट की तलाशी के दौरान मेलानिया ट्रंप के कपड़ों को भी खंगाला था। अलमारी खोलकर उनके अंडरवियर तक देखे गए। यह कोई कानूनी जांच नहीं बल्कि बदले की कार्रवाई थी। सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक डोनाल्ड ट्रंप ने पिछली सरकार की तुलना में महंगाई दर को नीचे लाने का दावा किया। उन्होंने यह भी कहा कि ट्रंप सरकार ने कुछ दवाओं के दाम कम करके जनता को राहत पहुंचाने वाला काम किया है।
विरोधियों ने कहा- अमेरिकी राष्ट्रपति का ध्यान कहीं ओर 
अमेरिकी राष्ट्रपति के इस बयान के बाद विरोधियों ने उन पर निशाना साधा। उन्होंने  जब देश आर्थिक परेशानियों का सामना कर रहा है, राष्ट्रपति का यह बयान दर्शाता है कि उनका ध्यान कहीं और ही है। अपनी 90 मिनट की स्पीच में ट्रंप बीच-बीच में अर्थव्यवस्था पर बात करते रहे, लेकिन इसमें ऐसा कुछ नहीं था, जिससे देशवासियों को कुछ राहत मिले। Edited by : Sudhir Sharma
ये भी पढ़ें
पीएम सूर्य घर योजना को मिलेगी नई रफ्तार, राज्य सब्सिडी के लिए 500 करोड़ की मंजूरी