dharma sangrah
✕

चोरी हुई दुनिया की सबसे महंगी वोदका की बोतल

Updated: शुक्रवार, 5 जनवरी 2018 (14:54 IST)
कोपनहेगन। शहर के एक बार से दुनिया की सबसे महंगी वोदका की बोतल चोरी हो गई। चोरी की अहम बात यह है कि वोदका की बोतल की कीमत 9 करोड़ रुपए बताई जा रही है। यह बोतल इसलिए इतनी महंगी है क्योंकि यह 3 किलो सोने और 3 किलो चांदी से बनी है। 
 
RT.com की एक खबर के अनुसार मंगलवार की रात सोने और चांदी से बनी इस बोतल की Vesterbro के कैफे 33 से चोरी हुई। समाचार पत्र The Local के अनुसार वोदका की इस बोतल पर 1912 मॉन्टे कार्लो रैली कार के लेदर स्ट्रैप लगे हैं। इस बोतल का इस्तेमाल टीवी सीरीज 'हाउस ऑफ कार्ड्स' में भी हो चुका है।
 
RT.com को बार के मालिक इंगबर्ग ने कहा कि एक शख्स म्यूजियम में घुसने में कामयाब रहा जब म्यूजियम बंद था। वह दीवार फांदकर यहां पहुंचा था। फेसबुक पर वोदका म्यूजियम ने फोटो रिलीज किए हैं जिसमें चेहरे पर एक मुखौटा लगाए एक शख्स चोरी करता नजर आ रहा है।
 
बार के मालिक का कहना था- 'मैं काफी उदास हूं, वह बोतल बाकी शराब में सबसे बेहतरीन शराब थी। मेरे पास 1200 शराब की बोतलें हैं, उनमें वह सबसे स्पेशल बोतल थी।' 

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

भोपाल जेल में हर्षित राजपूत की मौत पर बवाल, परिजनों ने होशंगाबाद रोड पर किया चक्काजाम जेल प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप

कार-बाइक पर जाति बताने वाले स्टिकर और शब्दों पर बैन, गुजरात सरकार का बड़ा फैसला

Yogi Adityanath : रातभर मां के पार्थिव शरीर के पास बैठे रहे CM योगी, अंतिम बिदाई में निकले आंसू, हरिद्वार में अंतिम संस्कार

Peru Earthquake : पेरू में 6.7 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, राजधानी लीमा तक महसूस हुए झटके; लोगों में दहशत

EPF का नया Systematic Withdrawal Plan : रिटायरमेंट के बाद हर महीने निकाल सकेंगे PF का पैसा, जानिए टैक्स लगेगा या नहीं?

अगला लेख