dharma sangrah
✕

कांग्रेस का बड़ा हमला- मोदीजी, साझा बयान में पाकिस्तान के नाम का उल्लेख करना भूल गए

Updated: गुरुवार, 21 फ़रवरी 2019 (11:32 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस ने भारत और सऊदी अरब के साझा बयान में पाकिस्तान के नाम का उल्लेख नहीं होने पर गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा और तंज कसते हुए कहा कि वह 'आतंकवाद पोषक' देश का नाम लिखना भूल गए।
 
पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट कर कहा, 'मोदीजी ने 18 फरवरी 2019 को कहा- पाक से बातचीत का समय खत्म, अब कार्रवाई होगी। मोदी जी 20 फरवरी, 2019 को कह रहे हैंं‍ कि भारत-पाक बातचीत करेंगे जैसा मोदीजी मई 2014 से कोशिश कर रहे हैं।' उन्होंने कहा, 'आतंकवाद पोषक पाक का नाम साझा बयान में लिखना भूल गए, वाह मोदीजी।'
 
उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और सऊदी अरब के शाहज़ादे मोहम्मद बिन सलमान बिन अब्दुल अजीज अल सऊद के बीच यहां हैदराबाद हाउस में हुई प्रतिनिधिमंडल स्तर की बैठक में सहमति जताई गई। दोनों देशों ने निवेश, पर्यटन, आवास एवं सांस्कृतिक एवं मीडिया आदान प्रदान के पांच करारों पर हस्ताक्षर किए गए।
 
बैठक के बाद मोदी ने अपने वक्तव्य में कहा कि अपने सामरिक वातावरण के संदर्भ में, हमने आपसी रक्षा सहयोग को मज़बूत करने और उसका विस्तार करने पर भी सफल चर्चा की है। पिछले हफ्ते पुलवामा में हुआ बर्बर आतंकवादी हमला, इस मानवता विरोधी खतरे से दुनिया पर छाए कहर की एक और क्रूर निशानी है।
उन्होंने कहा, 'इस खतरे से प्रभावशाली ढंग से निपटने के लिए हम इस बात पर सहमत हैं कि आतंकवाद को किसी भी प्रकार का समर्थन दे रहे देशों पर सभी संभव दबाव बढ़ाने की आवश्यकता है। आतंकवाद का ढांचा नष्ट करना, इसको समर्थन समाप्त करना और आतंकवादियों एवं उनके समर्थकों को सजा दिलाना बहुत जरूरी है।'
 
प्रधानमंत्री ने कहा, 'साथ ही अतिवाद के खिलाफ सहयोग और इसके लिए एक मजबूत कार्ययोजना की भी जरूरत है, ताकि हिंसा और आतंक की ताकतें हमारे युवाओं को गुमराह न कर सकें। मुझे खुशी है कि सऊदी अरब और भारत इस बारे में साझा विचार रखते हैं।
 

Show comments

'अयोध्या हुई हमारी, अब मथुरा की बारी', डिप्टी CM केशव मौर्य का बयान, UP 2027 चुनाव को लेकर आखिर क्या है भाजपा का प्लान

Hero की इलेक्ट्रिक कार, 2 सीट, कॉम्पैक्ट डिजाइन और पंख जैसे दरवाजे होंगे खासियत

Rahul Gandhi News : राहुल गांधी और INDIA गठबंधन ने सुप्रीम कोर्ट को सौंपे 48 सवाल, CEC ज्ञानेश कुमार से मांगा जवाब

Bilkis Bano Case: गैंगरेप और हत्या मामले में 2 दोषियों को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, 17 साल से जेल में थे बंद

Maruti की इस सस्ती कार के दीवाने हुए लोग, बिक्री आंकड़ों ने चौंकाया

सभी देखें

अवमानना मामले में दिल्ली हाईकोर्ट की अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को कड़ी फटकार, कहा- यह आ‍पको आखिरी मौका

अमरेली में 75 करोड़ की लागत से बनेगा गुजरात का पहला Bio-CBG प्लांट, 250 लोगों को मिलेगा रोजगार

यूपी में ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी: राज्य में करीब 19 लाख मतदाता बढ़े, कितनी हुई महिला वोटर्स की संख्‍या

मध्यप्रदेश में 2 लाख आउटसोर्स कर्मचारियों की नौकरी पर संकट, 31 मार्च 2027 तक आउटसोर्स व्यवस्था खत्म करने की तैयारी

आसियान-भारत समिट में बोले पीएम मोदी, दुनिया को सबसे ज्यादा शांति, स्थिरता और भरोसेमंद माहौल की जरूरत

अगला लेख