dharma sangrah
✕

COP26 General Conference : जलवायु सम्मेलन को संबोधित करेंगे मोदी, जॉनसन के साथ बैठक भी करेंगे

Updated: सोमवार, 1 नवंबर 2021 (10:46 IST)
प्रमुख बिंदु
ग्लास्गो (ब्रिटेन)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को जलवायु परिवर्तन पर संयुक्त राष्ट्र के महासम्मेलन-सीओपी26 को संबोधित करेंगे और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन के साथ द्विपक्षीय बैठक भी करेंगे। मोदी जलवायु परिवर्तन पर संयुक्त राष्ट्र के महासम्मेलन सीओपी26 में भाग लेने के लिए ग्लास्गो पहुंच गए हैं। मोदी आज सोमवार को जलवायु सम्मेलन को संबोधित करने से पहले जॉनसन के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे।
 
प्रधानमंत्री ग्लास्गो के स्थानीय समयानुसार आज 10.00 बजे भारतीय समुदाय के प्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद वे स्थानीय समयानुसार 13.45 बजे जॉनसन के साथ बैठक करेंगे। भारत और ग्लास्गो के समय में 5.30 घंटे का अंतर है। ग्लास्गो का समय भारत के समय से 5.30 घंटे आगे है।
 
ग्लास्गो में सीओपी26 उद्घाटन समारोह स्थानीय समयानुसार 12.00 बजे होना है। इसके बाद करीब 15.00 बजे मोदी जलवायु सम्मेलन को संबोधित करेंगे। मोदी ने आज सोमवार को एक ट्वीट में कहा कि वे सीओपी26 में भाग लेने के लिए ग्लास्गो पहुंच गए हैं, जहां वे जलवायु परिवर्तन की समस्या को कम करने के लिए विश्व के नेताओं के साथ मिलकर काम करना चाहते हैं और इस दिशा में भारत द्वारा किए जा रहे प्रयासों को सम्मेलन में प्रस्तुत करेंगे।
 
ब्रिटेन की अध्यक्षता में सीओपी26 महासम्मेलन रविवार (31 अक्टूबर) को शुरू हुआ और 12 नवंबर तक चलेगा। इसके लिए विश्व के नेताओं का यहां आना शुरू हो गया है। मोदी रोम में जी-20 शिखर सम्मेलन में भाग लेकर वहां से सीधे ग्लास्गो पहुंचे हैं। मोदी 2 दिन तक (सोमवार और मंगलवार) ग्लास्गो में रुकेंगे।

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

नोएडा में बनेगा IIT कानपुर का डीप टेक यू-हब, 281 करोड़ रुपए से बदलेगी यूपी के स्टार्टअप्स की तस्वीर

ढाका समेत बांग्लादेश के 28 जिलों में भड़की हिंसा, मोहम्मद यूनुस के पैतृक घर को लगाई आग

LIVE: जिनपिंग से मिले ट्रंप और पुतिन

कहां है चक्रवात अकवान, क्या है इसकी रफ्तार, आंध्र तट से कब टकराएगा?

चुनाव का बहिष्कार नहीं, खामियां उजागर करना ही रणनीति, शिकागो विश्वविद्यालय में बोले राहुल गांधी

अगला लेख