Hanuman Chalisa

भारत ने म्यांमार से आठ एमओयू पर दस्तखत किए

Updated: बुधवार, 6 सितम्बर 2017 (14:42 IST)
ने प्यी ता। भारत और म्यांमार ने बुधवार को विभिन्न क्षेत्रों में 8 सहमति ज्ञापनों (एमओयू) पर दस्तखत किए। इनमें एक समझौता देश में लोकतांत्रिक संस्थानों को मजबूत करने के बारे में भी है।
 
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की म्यांमार की स्टेट काउंसिलर आंग सान सू की के साथ व्यापक महत्व के मुद्दों पर विचार-विमर्श के बाद इन समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए। इन 8 में से 1 एमओयू चुनाव आयोग और म्यांमार के राष्ट्रीय स्तर के चुनाव आयोग यूनियन इलेक्शन के बीच भी है। 
 
विदेश मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि 2017 से 2020 के दौरान दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक आदान-प्रदान कार्यक्रम के लिए भी एमओयू किया गया है। भारत और म्यांमार ने भारतीय प्रेस परिषद तथा म्यांमार प्रेस काउंसिल के बीच सहयोग के लिए भी करार किया है, साथ ही आईटी कौशल को बढ़ाने के लिए भारत-म्यांमार केंद्र की स्थापना के बारे में करार को विस्तार दिया गया है।
 
दोनों देशों ने चिकित्सा उत्पाद नियमन तथा स्वास्थ्य और दवा क्षेत्र में भी सहयोग के लिए करार पर दस्तखत किए हैं। साथ ही म्यांमार के यामेथिन में महिला पुलिस प्रशिक्षण केंद्र के उन्नयन के लिए सहयोग को भी करार किया गया है। 
 
मोदी 2 देशों की यात्रा के दूसरे चरण में यहां पहुंचे हैं। इससे पहले उन्होंने चीन के शहर श्यामन में वार्षिक ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लिया था। मोदी ने अपनी चीन यात्रा के दौरान चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन तथा दुनिया के अन्य नेताओं के साथ बातचीत की थी।
 
यह मोदी की म्यांमार की पहली द्विपक्षीय यात्रा है। इससे पहले वे 2014 में आसियन-भारत शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने यहां आए थे। (भाषा) 

Show comments

प्रहलाद जोशी संभालेंगे धर्मेंद्र प्रधान की जिम्मेदारी, जानिए कौन हैं देश के नए शिक्षा मंत्री?

योगी सरकार की बड़ी उपलब्धि, यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल हुआ सारनाथ

हम कॉकरोच हैं, आसानी से नहीं निकलेंगे! शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के बाद CJP चीफ दीपके का बयान, 49 दिन चले आंदोलन का अंत

आखिर धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे में इतना वक्त क्यों लगा? पूरे मामले की इनसाइड स्टोरी

अमेरिकी कोर्ट का ट्रंप को बड़ा झटका, H-1B Visa पर भारी शुल्क लगाने के फैसले पर जारी रहेगी रोक

सभी देखें

प्रधानमंत्री मोदी ने जारी किया एक और नया वीडियो, पेपर लीक को लेकर किया यह बड़ा ऐलान

नेपाल सरकार का बड़ा फैसला, भारतीय मु्द्रा से हटाई रोक, अब ये नोट भी ले जा सकेंगे भारतीय

Rahul Gandhi : राहुल गांधी का अमित शाह को पत्र, छात्रों पर कार्रवाई को लेकर मांगा जवाब; पूछा- क्या पेलट गन इस्तेमाल की मंजूरी दी गई थी?

PM मोदी ने गिनाई भारत की रक्षा आत्मनिर्भरता की ताकत, INS महेंद्रगिरि और पिनाका रॉकेट सिस्टम को बताया बड़ी उपलब्धि, Mann Ki Baat में क्या बोले

CM योगी का बड़ा ऐलान, आक्रमणकारियों नहीं, भारत के राष्ट्रनायकों के नाम पर बनेंगे म्यूजियम

अगला लेख