dharma sangrah
✕

अमेरिकी संसद में छा गए मोदी, सांसदों में लगी ऑटोग्राफ लेने की होड़

Updated: गुरुवार, 9 जून 2016 (09:38 IST)
वॉशिंगटन। अमेरिकी संसद में प्रधानमंत्री मोदी के भाषण ने सांसदों का मन मोह लिया। रिपब्लिकन एवं डेमोक्रेट सांसदों ने मोदी के संबोधन के दौरान 72 बार खड़े होकर तालियां बजाई और 9 बार खड़े होकर सम्मान दिया। मोदी जब सदन के बीचोंबीच आए तो सांसदों में उनके ऑटोग्राफ के लिए होड़ मच गई। 
 
अमेरिकी संसद के निचले सदन प्रतिनिधि सभा के स्पीकर पॉल र्यान की अगुवाई में शीर्ष अमेरिकी सांसदों ने कांग्रेस के संयुक्त सत्र में मोदी के संबोधन की तारीफ की और इसे पैनी दृष्टि वाला करार दिया।
 
मोदी के संबोधन के बाद पॉल ने एक बयान जारी कर कहा कि कैपिटॉल में प्रधानमंत्री मोदी की मेजबानी करना सम्मान की बात थी। उन्होंने दुनिया में शांति और आजादी को बढ़ावा देने के लिए भारत और अमेरिका के मजबूत रिश्ते की अहमियत के बारे में विस्तार से बात की।
 
सांसद ब्रैड शर्मन ने बताया कि उन्होंने काफी पैनी दृष्टि वाला भाषण दिया, जिसमें उन्होंने भारत के साथ हमारे बढ़ते रिश्तों के आपसी फायदे पर जोर दिया। सांसद जो क्राउली ने कहा कि यह एक ऐतिहासिक भाषण था। प्रधानमंत्री मोदी का यूएस कैपिटॉल में स्वागत करने पर मुझे गर्व है।

Show comments

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

सभी देखें

Gold Price Crash : सोने में 4000 से ज्यादा की गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानिए क्यों गिर रहे हैं भाव, क्या खरीदने का सही समय

क्रिकेट से सॉफ्ट टेनिस की ओर, इत्तेफाक ने कैसे बदला देवास के जय मीणा का सफर

Ather Konarc : इस Electric Scooter पर मिल रहा बड़ा फायदा, जानें किस वेरिएंट पर कितनी सब्सिडी

उज्जैन में छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद का हिस्सा समुदाय द्वारा स्वत: हटाया जा रहा है-कलेक्टर रोशन सिंह

CEC Gyanesh Kumar Row : ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, पटना में वाटर कैनन का इस्तेमाल, SIR को लेकर उठाए सवाल

अगला लेख