dharma sangrah
✕

महिलाएं रहें सावधान, मोबाइल एप दे रहे हैं फेसबुक को यह गुप्त जानकारी...

Updated: शनिवार, 23 फ़रवरी 2019 (11:53 IST)
सैन फ्रांसिस्को। एक समाचार रिपोर्ट में कहा गया है कि कई स्मार्टफोन एप उपयोगकर्ताओं को सूचित किए बिना ही मासिक धर्म और शरीर के वजन जैसी उनकी बेहद व्यक्तिगत जानकारियां फेसबुक को भेज रहे हैं।
 
समाचार पत्र 'वॉल स्ट्रीट जर्नल' ने अपने यहां आंतरिक जांच के आधार पर तैयार की गई रिपोर्ट में बताया कि विज्ञापनों से जुड़े टूल का उपयोग करके अंतरंग डाटा फेसबुक के साथ साझा किए जा जा सकता है, भले ही एप यूजर्स फेसबुक का इस्तेमाल करता हो या नहीं।
 
रिपोर्ट के मुताबिक एप द्वारा एकत्रित जानकारी में शरीर का वजन, गर्भावस्था की स्थिति, ओव्यूलेशन संबंधी जानकारी और खरीदे गए सामान के बारे में विवरण शामिल हैं।
 
फेसबुक ने इस तरह दी मामले पर सफाई : वहीं, फेसबुक ने भी इस मामले पर प्रतिक्रिया दी है। फेसबुक की प्रवक्ता निसा अंकलेसरिया ने कहा, 'हम चाहते हैं कि एप डेवलपर्स अपने उपयोगकर्ताओं के बारे में हमसे साझा की गई जानकारी को लेकर बिल्कुल स्पष्ट रहें और हम उन्हें संवेदनशील जानकारियां भेजने से मना करते हैं।'
 
उन्होंने कहा, 'हम उन आंकड़ों का पता लगाने और उन्हें हटाने के लिए भी कदम उठाते हैं जिन्हें हमारे साथ साझा नहीं किया जाना चाहिए।' (भाषा) 

Show comments

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

UP Election 2027 : गृह मंत्री शाह और नितिन नवीन से मिले CM योगी, चुनावी रणनीति पर मंथन

Udhna Railway Model : अब स्टेशन पर नहीं होगी यात्रियों की भीड़भाड़? 15000 लोगों के ठहरने की क्षमता वाला बना आधुनिक यात्री सुविधा केंद्र

Jensen Huang के Nvidia में वापसी के संकेत, बोले- बोर्ड ने कहा तो फिर संभालूंगा जिम्मेदारी

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

योगी सरकार की नीतियों से यीडा क्षेत्र में निवेश का नया रिकॉर्ड, लगभग 37 हजार करोड़ की परियोजनाएं तैयार

अगला लेख