dharma sangrah
✕

करोड़पति निकला इमरान की पार्टी का 'चायवाला' सांसद

Updated: सोमवार, 13 अगस्त 2018 (11:22 IST)
पाकिस्तान में आम चुनाव के दौरान ‘चायवाला’ के तौर पर जोर-शोर से मीडिया में प्रचारित पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के एक सांसद करोड़पति निकला। इसका खुलासा पाकिस्तान के जियो टीवी ने किया था। जियो टीवी ने पाकिस्तान के निर्वाचन आयोग के समक्ष दाखिल दस्तावेज के हवाले से अपनी रिपोर्ट में बताया कि पाकिस्तान के खैबर पख्तुनख्वा प्रांत के एनए 41 (बाजौर) सीट से पीटीआई सांसद गुल जफर खान के पास तीन करोड़ रुपए की संपत्ति है।
 
दस्तावेजों के अनुसार निर्वाचित सांसद का कपड़े का व्यापार है। जफर के पास एक करोड़ रुपए की अचल संपत्ति के अलावा दो घर और कृषि भूमि भी है जिसकी कीमत एक करोड़ बीस लाख रुपए है। चर्चा थी कि इमरान खान की पीटीआई का टिकट मिलने से पहले वह रावलपिंडी के एक होटल में चाय बनाने का काम करते थे। 
 
पाकिस्तान में 25 जुलाई को हुए आम चुनाव से पहले इलाके में लोगों को चाय परोसते जफर की तस्वीर खींची गई थी। बहरहाल, चाय परोसते उनका वायरल हुआ एक वीडियो मतदान के बाद भी शूट किया गया था। निर्वाचित सांसद के हवाले से चैनल ने कहा है कि ‘यह मेरा काम है और मैं यहां सांसद बना हूं। उन्होंने दावा किया कि उनका ध्यान सभी के लिए शिक्षा और संस्थानों में सुधार लाने पर होगा। (एजेंसियां)

Show comments

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

UP Election 2027 : गृह मंत्री शाह और नितिन नवीन से मिले CM योगी, चुनावी रणनीति पर मंथन

Udhna Railway Model : अब स्टेशन पर नहीं होगी यात्रियों की भीड़भाड़? 15000 लोगों के ठहरने की क्षमता वाला बना आधुनिक यात्री सुविधा केंद्र

Jensen Huang के Nvidia में वापसी के संकेत, बोले- बोर्ड ने कहा तो फिर संभालूंगा जिम्मेदारी

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

योगी सरकार की नीतियों से यीडा क्षेत्र में निवेश का नया रिकॉर्ड, लगभग 37 हजार करोड़ की परियोजनाएं तैयार

अगला लेख