biodatamaker

चीन के सिर्फ 45 कॉलेजों में अंग्रेजी में होगी MBBS की पढ़ाई

Updated: सोमवार, 7 अक्टूबर 2019 (22:50 IST)
बीजिंग। चीन में चिकित्सा की पढ़ाई के लिए रिकॉर्ड संख्या में भारत से छात्र आ रहे हैं। इसी बीच, देश के शिक्षा मंत्रालय ने 200 से ज्यादा कॉलेजों में केवल 45 स्थानीय मेडिकल कॉलेजों को विदेशी छात्रों को अंग्रेजी में एमबीबीएस (MBBS) की पढ़ाई के लिए दाखिला लेने का निर्देश दिया है।

चीन के विश्वविद्यालयों में चिकित्सा की पढ़ाई के लिए बड़ी संख्या में भारतीय छात्र दाखिला लेते हैं। अमेरिका, ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया की तुलना में चीन में पढाई का खर्चा कम होने के कारण खासकर भारत और एशियाई देशों के विदेशी छात्र यहां आते हैं। वर्तमान में 23,000 से ज्यादा भारतीय छात्र चीन के विश्वविद्यालयों में अलग-अलग विषयों की पढ़ाई कर रहे हैं। पाकिस्तान के 28,000 छात्र यहां अध्ययनरत हैं।

कुल मिलाकर 5 लाख विदेशी छात्र चीनी विश्वविद्यालयों में पढाई कर रहे हैं। भारत के कुल 23,000 छात्रों में 21,000 छात्रों ने एमबीबीएस में दाखिला लिया है जो कि एक रिकॉर्ड है। चीन के मेडिकल पाठ्यक्रमों में भारतीय छात्रों की बढ़ती दिलचस्पी को देखते हुए भारतीय दूतावास ने सोमवार को कहा कि चीनी शिक्षा मंत्रालय ने 45 मेडिकल कॉलेजों को ही विदेशी छात्रों को अंग्रेजी में एमबीबीएस की पढ़ाई की अनुमति दी है।

भारतीय दूतावास ने कहा है कि चीनी शिक्षा मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि 45 विश्वविद्यालयों की सूची में जो विश्वविद्यालय शामिल नहीं हैं, उन्हें विदेशी छात्रों को एमबीबीएस में दाखिला नहीं देना चाहिए। बयान में कहा गया कि चीनी शिक्षा मंत्रालय ने साफ कहा है कि द्विभाषी (अंग्रेजी/चीनी) प्रारूप के तहत एमबीबीएस की पढ़ाई निषिद्ध है। शिक्षा मंत्रालय ने सूचित किया है कि विश्वविद्यालयों की सूची की लगातार समीक्षा की जाएगी और समय-समय पर इसे अपडेट किया जाएगा।

Show comments

6 साल बाद दर्ज हुई FIR, किन बड़े नामों की हो रही जांच, क्‍या है एक्‍टर सुशांत सिंह राजपूत से कनेक्‍शन?

पोलैंड सीमा के पास रूस का बड़ा ड्रोन हमला, बाल-बाल बचे ब्रिटेन के पूर्व PM बोरिस जॉनसन!

क्यों भारत बन रहा चीन की मजबूरी? 7 साल बाद शी जिनपिंग के दिल्ली आने की असली वजह?

5000 करोड़ के मालिक BJP विधायक शाह ने मुंबई की सड़कों पर मांगी भीख, आखिर ऐसा क्यों हुआ?

9 साल पुरानी शादी खत्म, शहडोल MP हिमाद्री सिंह और नरेंद्र मरावी का तलाक

सभी देखें

75 जिले और 75 मैनिफेस्टो, UP चुनाव के लिए अखिलेश यादव का 'मास्टरस्ट्रोक' प्लान

प्रतिद्वंद्विता से साझेदारी की ओर भारत-चीन, China ने BRICS के बाद कहा

असुरों और राष्ट्रविरोधियों से सावधान! गणेश पूजा के मंच से CM अधिकारी ने किस पर साधा निशाना

9 साल पुरानी शादी खत्म, शहडोल MP हिमाद्री सिंह और नरेंद्र मरावी का तलाक

CM योगी का बड़ा ऐलान, अधिवक्ताओं को 5 लाख रुपए का कैशलेस इंश्योरेंस और चैंबर सुविधाएं

अगला लेख