Hanuman Chalisa
✕

मारिया का कहर, डोमिनिका में 32 की मौत

Updated: शुक्रवार, 22 सितम्बर 2017 (23:33 IST)
सैन जुआन (प्यूर्टो रिको)। कैरेबियाई देश डोमिनिका में हाल में आए समुद्री तूफान मारिया से अब तक कम से कम 32 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि कई लापता हैं। द्वीप को इस संकट से उबरने के लिए पूरी दुनिया से मदद की जरूरत है। 
 
प्रधानमंत्री रूज़वेल्ट स्केरिट ने एक स्थानीय टीवी चैनल से कहा कि तूफान से अब तक 32 लोगों की मौत हो चुकी है। द्वीप को इस संकट से उबरने के लिए पूरी दुनिया से मदद की जरूरत है। 
 
पांचवीं श्रेणी का चक्रवाती तूफान मारिया सोमवार को डोमिनिका से टकाराया था। इस तूफ़ान के कारण सैकड़ों घरों को नुकसान पहुंचा है। पास के ही एंटिगा द्वीप से बात करते हुए स्केरिट ने कहा कि पिछले चौबीस घंटों में उन्होंने इस शक्तिशाली तूफ़ान से हुए नुकसान का जायज़ा लिया है।
 
तूफान के कारण लोगों के घरों को नुकसान पहुंचा है और पूरे द्वीप में बिजली सेवा बाधित हो गई है। इससे कैरेबियाई द्वीप में 25 से अधिक लोगों की मौत हो गई है। पूरे द्वीप की संचार व्यवस्था ठप हो गई है और हवाई अड्डे भी बंद है।
 
इस बीच प्यूर्टो रिको में प्रशासन ने लोगों को ऊंचाई वाली जगहों पर शरण लेने के लिए कहा है। मारिया के गुजरने के बाद यहां भारी बारिश और बाढ़ आने की आशंका जताई जा रही है। ऐसा माना जा रहा है कि पिछले 90 वर्षों में यह सबसे बड़ा तूफान है। कैरेबियाई द्वीप में आए इस महीने का यह दूसरा सबसे बड़ा तूफान है। (वार्ता)
Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

परिसीमन बिल को DMK का सपोर्ट, अमित शाह से मिलीं कनिमोझी, कहा- अब हमें कोई आपत्‍ति नहीं, जो चाहते थे वो हुआ

BJP के संपर्क में NCP के 6 सांसद, बगावत का डर या परिसीमन कनेक्‍शन, क्‍या है शरद पवार के यूटर्न की इनसाइड स्टोरी?

योगी जी के नेतृत्व में यूपी में आया 'राम राज्य' : उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन

सनातन परंपरा का उत्सव बन गया है काशी तमिल संगमम : CM योगी

राहुल गांधी महिला विरोधी हैं, 2024 का चुनाव फर्जी था तो इस्तीफा क्यों नहीं देते राहुल-प्रियंका, रविशंकर प्रसाद का हमला

अगला लेख