Hanuman Chalisa

अमेरिकी सीनेटर ने की पाकिस्तान के ईशनिंदा कानून की आलोचना

शनिवार, 28 मई 2016 (14:13 IST)
वॉशिंगटन। अमेरिकी सीनेटर मार्को रुबियो ने पाकिस्तान के ईशनिंदा कानून की आलोचना करते हुए कहा है कि यह देश में धार्मिक अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा को और उन्हें हाशिए पर धकेल दिए जाने को अब भी 'बढ़ावा' देता है।

रिपब्लिकन पार्टी की ओर से पूर्व में राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार रह चुके रुबियो ने इस सप्ताह सीनेट में कहा कि पाकिस्तान में हमने ईशनिंदा नियमों की आलोचना के लिए धार्मिक स्वतंत्रता के पैरोकारों की हत्या होती देखी है। 
 
उन्होंने मार्च 2011 में की गई शाहबाज भट्टी की हत्या का हवाला देते हुए कहा कि पाकिस्तान के अल्पसंख्यक मामलों के संघीय मंत्री को पाकिस्तानी तालिबान ने उनकी मां के घर के बाहर गोली मार दी थी। वे पाकिस्तान कैबिनेट में कार्यरत एकमात्र ईसाई व्यक्ति थे।
 
रुबियो ने कहा कि 5 साल गुजर गए हैं। पाकिस्तानी सरकार उनके हत्यारों को न्याय के कटघरे में लाकर खड़ा करने में नाकाम रही है। वह उस ईशनिंदा कानून में संशोधन करने में भी विफल रही है, जो आज भी हिंसा, दंडमुक्ति के साथ हत्या और धार्मिक अल्पसंख्यकों को हाशिए पर धकेले जाने को बढ़ावा देता है। (भाषा)

Show comments

चीन में बाढ़ ने मचाई तबाही, सड़कों पर तैरने लगे सैकड़ों सांप, वीडियो देख चौंक जाएंगे आप

ममता बनर्जी को महाझटका! TMC के 12 और बैंक खाते सील, अब तक 1000 करोड़ रुपए लॉक

मोजतबा ने कसम खाई, 'दुश्मनों' से बदला लेंगे, ट्रंप बोले- ईरान को मिटाने के लिए 1000 मिसाइलें तैयार

क्या कैलाश विजयवर्गीय को पता था, नरोत्तम मिश्रा का दतिया से टिकट कटेगा?

क्या युवाओं का डिग्री से मोहभंग हो गया? पहली बार घटा UG कॉलेजों में एडमिशन; हैरान कर देगी वजह!

सभी देखें

मुख्यमंत्री योगी ने विपक्ष पर किया जोरदार प्रहार, बोले- रामभक्तों के खून से सना है सपा का इतिहास

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बड़ी घोषणा, मध्यप्रदेश सरकार देगी डिजिटल कंटेंट क्रिएटर अवॉर्ड

दतिया से कांग्रेस ने घनश्याम सिंह को बनाया अपना उम्मीदवार, बीजेपी के आशुतोष तिवारी से होगा मुकाबला

योगी सरकार का नकली दवा माफिया पर सबसे बड़ा प्रहार, आगरा में जालसाज सिंडिकेट की कमर टूटी

चीन में बाढ़ ने मचाई तबाही, सड़कों पर तैरने लगे सैकड़ों सांप, वीडियो देख चौंक जाएंगे आप

अगला लेख