ganesh chaturthi

Facebook के सॉफ्टवेयर किट की वजह से कई ऐप हुए थे क्रैश, उपयोगकर्ताओं को करना पड़ा दिक्कतों का सामना

Updated: शनिवार, 11 जुलाई 2020 (15:18 IST)
ऑकलैंड (अमेरिका)। आईफोन के आईओएस ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलने वाले टिंडर, स्पॉटीफाई और पिन्ट्रैस्ट जैसे ऐप के उपयोगकर्ताओं को शुक्रवार को इन ऐप को खोलने में लगातार दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
 
इन ऐप्स के लगातार क्रैश होने के पीछे फेसबुक के सॉफ्टवेयर किट को जिम्मेदार माना जा रहा है और यह एक बार फिर याद दिलाता है कि इस अत्याधुनिक सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल कर फेसबुक आपके फोन के जरिए आप पर नजर रख रहा है, तब भी जब आप सोशल नेटवर्क को ब्राउज नहीं कर रहे हैं।
ALSO READ: भारतीय प्रतिस्‍पर्धा आयोग ने फेसबुक को जियो प्‍लेटफॉर्म में 9.99 प्रतिशत हिस्‍सेदारी खरीदने की मंजूरी दी
शुक्रवार सुबह उपयोगकर्ताओं ने इन ऐप को खोलते ही उनके क्रैश हो जाने की शिकायत की थी। फेसबुक ने इस समस्या के लिए उसके सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट किट (एसडीके) में एक बग को बताया जिसे कुछ ही समय में ठीक कर दिया गया था। एसडीके ऐसा उपकरण है जिसका इस्तेमाल डेवलपर अपने ऐप को फेसबुक के साथ एकीकृत करने के लिए करते हैं।
 
इन सभी ऐप में लॉग इन करने के लिए उपयोगकर्ता अपने फेसबुक एकाउंट से जुड़ी जानकारियों का उपयोग करते हैं। फेसबुक के अलावा गूगल, एप्पल और दूसरी कंपनियां भी सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट किट डेवलपर्स को उपलब्ध कराती हैं।
ALSO READ: JIO में फेसबुक के बाद सिल्वर लेक का 5,656 करोड़ रुपए का निवेश
इसके जरिए ऐप डेवलपर्स अपने ऐप से फेसबुक को डेटा भेजते हैं, जो यह पता लगाता है कि उपयोगकर्ता इन ऐप्स पर क्या-क्या गतिविधि करते हैं? यह जानकारी ऐप डेवलपर्स और फेसबुक दोनों के लिए उपयोगी है जिससे वे यह समझ पाते हैं कि उपयोगकर्ताओँ विज्ञापनों पर कैसे प्रतिक्रिया देते हैं, उनकी सेवा का उपयोग कैसे करते हैं और इस पर कितना समय खर्च करते हैं?
 
मार्च में वीडियो कॉलिंग सेवा जूम ने एसडीके का उपयोग करके फेसबुक के साथ उपयोगकर्ता की जानकारी साझा की थी जिसके लिए कैलीफोर्निया में उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। फेसबुक के एसडीके के कारण मई महीने में भी कई ऐप क्रैश हुए थे।

कंपनी ने शुक्रवार को अपने बयान में कहा कि फेसबुक के एसडीके का इस्तेमाल करने वाले कुछ आईओएस ऐप्स कोड में बदलाव के कारण क्रैश हुए। शुक्रवार को हुए क्रैश के दौरान कई उपयोगकर्ता फेसबुक का इस्तेमाल कर इन ऐप्स पर लॉगइन भी नहीं थे। (भाषा)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख