ramcharitmanas

मंगल ग्रह पर है अम्लीय कोहरा...

Updated: मंगलवार, 3 नवंबर 2015 (17:55 IST)
न्‍यूयॉर्क। मंगल पर अम्लीय कोहरा है, जो चट्टानों को नष्ट कर देता है। लाल ग्रह पर इसकी उत्पत्ति ज्वालामुखी विस्फोट के चलते होती है।
एक अध्ययन से यह बात सामने आई है। वैज्ञानिकों ने पता लगाया है कि मंगल ग्रह पर गुसेव क्रेटर में कोलंबिया हिल्स के हस्बैंड हिल में अम्लीय धुंध ने किस प्रकार 100 एकड़ की पर्वतीय चट्टानों को नष्ट कर दिया होगा।
 
न्यूयॉर्क के इथाका कॉलेज में सहायक प्रोफेसर शोषन्ना कोल ने मिट्टी के नीचे के इस प्राचीन चट्टान के बारे में पता लगाने के लिए 2003 मार्स एक्सप्लोरेशन रोवर स्पिरिट के विभिन्न उपकरणों द्वारा प्राप्त कई प्रकार के आंकड़ों का उपयोग किया।
 
कॉर्नेल यूनिवर्सिटी में अपने पीएचडी शोध लेख के लिए इस क्षेत्र का अध्ययन शुरू करने वाली कोल ने कहा कि उनका अध्ययन कंबरलैंड रिज के ‘वॉच टावर क्लास’ और हस्बैंड हिल पर केंद्रित था।
 
उन्होंने कहा, वॉच टावर क्लास के बारे में विशेष बात यह है कि ये व्यापक क्षेत्र में फैला है और हम लोग इसे विभिन्न जगहों पर देख सकते हैं। जहां तक हम लोग बता सकते हैं कि यह वहां की भूमि का हिस्सा है जिसका मतलब है कि ये पर्वत पर्यावरण के साक्षी रहे हैं जो अरबों वर्ष पहले मंगल पर अस्तित्व में था। मंगल के इस क्षेत्र पर पूर्व के अध्ययनों के आंकडों को संयोजित करने पर कोल को कुछ पेचीदा पैटर्न दिखा।
 
स्पिरिट के अल्फा प्रोटॉन एक्स-रे स्पेक्ट्रोमीटर (एपीएक्सएस) द्वारा प्राप्त आंकड़ों में इन पर्वतों की रासायनिक संरचना समान थी लेकिन विभिन्न उपकरणों से चट्टान अलग दिखाई दिए। इसी आधार पर जब कोल ने विश्लेषण किया तो वह इस निष्कर्ष पर पहुंची कि मंगल पर अम्लीय कोहरा है। (भाषा) 
Show comments

6 साल बाद दर्ज हुई FIR, किन बड़े नामों की हो रही जांच, क्‍या है एक्‍टर सुशांत सिंह राजपूत से कनेक्‍शन?

पोलैंड सीमा के पास रूस का बड़ा ड्रोन हमला, बाल-बाल बचे ब्रिटेन के पूर्व PM बोरिस जॉनसन!

क्यों भारत बन रहा चीन की मजबूरी? 7 साल बाद शी जिनपिंग के दिल्ली आने की असली वजह?

5000 करोड़ के मालिक BJP विधायक शाह ने मुंबई की सड़कों पर मांगी भीख, आखिर ऐसा क्यों हुआ?

9 साल पुरानी शादी खत्म, शहडोल MP हिमाद्री सिंह और नरेंद्र मरावी का तलाक

सभी देखें

75 जिले और 75 मैनिफेस्टो, UP चुनाव के लिए अखिलेश यादव का 'मास्टरस्ट्रोक' प्लान

प्रतिद्वंद्विता से साझेदारी की ओर भारत-चीन, China ने BRICS के बाद कहा

असुरों और राष्ट्रविरोधियों से सावधान! गणेश पूजा के मंच से CM अधिकारी ने किस पर साधा निशाना

9 साल पुरानी शादी खत्म, शहडोल MP हिमाद्री सिंह और नरेंद्र मरावी का तलाक

CM योगी का बड़ा ऐलान, अधिवक्ताओं को 5 लाख रुपए का कैशलेस इंश्योरेंस और चैंबर सुविधाएं